फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   LUCC: Gangster action against 19 accused

एलयूसीसी : 19 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Tue, 20 May 2025 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
LUCC: Gangster action against 19 accused
ललितपुर। आम लोगों से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के मुख्य संचालक समेत 19 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। अब इन आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एलयूसीसी के खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य संचालकों सहित 34 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कंपनी का जाल जनपद सहित आठ प्रदेशों और 22 जनपदों में फैला हुआ था। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रही है। ईडी की एक टीम ने जनपद आकर जांच भी की थी। एसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने संगठित गिरोह बनाकर आमलोगों से धोखाधड़ी कर उनकी हजारों करोड़ रुपये की जमापूंजी हड़पने वाली चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के मुख्य संचालकों सहित 19 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने जिन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है उनमें सरगना और उसके सक्रिय सदस्य शामिल हैं। ये सभी आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

सीएमडी पर पुलिस ने रखा है 50 हजार का इनाम : चिटफंड कंपनी एलयूसीसी का सीएमडी समीर अग्रवाल फरार चल रहा है। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। पुलिस के मुताबिक समीर इस समय दुबई में है। उसके खिलाफ सीबीआई ने लुक आउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed