{"_id":"6967eec7ab8b0af0f10e6cc0","slug":"lucc-accused-sent-to-jail-on-10-day-remand-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-149868-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयूसीसी : आरोपियों को 10 दिन की रिमांड पर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलयूसीसी : आरोपियों को 10 दिन की रिमांड पर भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एलयूसीसी चिटफंड प्रकरण में मुख्य संचालक रवि तिवारी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर तालबेहट पुलिस ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।
वहां सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी आरोपियों की 10 दिन की रिमांड स्वीकृत कर जेल भेज दिया। अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चिटफंड कंपनी के मुख्य संचालक रविशंकर तिवारी, उसके भाई विनोद तिवारी और भरत वर्मा व मुकेश कुमार जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को सीजेएम न्यायालय में पेश किया था।
न्यायालय के आदेश पर तालबेहट कोतवाली में मोहल्ला चौबयाना निवासी शक्ति वाल्मीकि की तहरीर पर दीपक सहित आठ-दस अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट की गई थी। जांच के दौरान इन चारों आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे।