फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lotus bloomed with a lead of 68 thousand from Lalitpur

Lalitpur News: ललितपुर से 68 हजार की बढ़त लेकर खिला कमल

Wed, 05 Jun 2024 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Lotus bloomed with a lead of 68 thousand from Lalitpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी-ललितपुर संसदीय सीट के दो विधानसभा क्षेत्रों ललितपुर और महरौनी की मतगणना अमरपुर मंडी में हुई। सुबह ही राजनीतिक दलों के लोग व अभिकर्ता पहुंच गए। अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। आठ बजे से मतगणना प्रारंभ की गई। पहले राउंड की गिनती का परिणाम करीब दो घंटे बाद घोषित किया गया। अंतिम परिणाम आने में शाम के पांच बज गए।

ललितपुर में कुल 26 और महरौनी में 25 राउंड में मतगणना पूरी हुई। ललितपुर में दो और महरौनी में एक ईवीएम की बैटरी खराब होने के कारण उनके वोटों की गणना बाद में की गई। महरौनी में कुल तीन लाख 25 हजार 131 वोट में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को 1,56,512 तो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को 1,38,795 और नोटा को 4,413 मत प्राप्त मिले। वहीं, ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,25,977 मत पड़े, जिनमें अनुराग शर्मा को 1,74,521, प्रदीप जैन आदित्य को 1,23,880 व नोटा को 4,153 मत मिले। इस प्रकार अनुराग शर्मा को जनपद में 3,31,033 मत मिले, जबकि प्रदीप जैन आदित्य को 2,62,675 मत प्राप्त हुए। जनपद से अनुराग शर्मा को 68,358 वोट की बढ़त मिली।
विज्ञापन

---------------
यह रही भाजपा नेताओं के बूथों की स्थिति
नेता - बूथ संख्या - भाजपा के मत - कांग्रेस के मत
सदर विधायक रामरतन- 387- 562 - 143
पालिकाध्यक्ष सरला जैन- 383 - 411 - 434
जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन- 352- 522 - 90
नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल- 380- 269 - 342
महामंत्री बब्बू राजा - 423 - 374 - 209
वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे - 384 - 301 - 369
वरिष्ठ नेता हरिराम निरंजन- 446- 659 -109
निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगदीश -422 -365 -284
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन- 376 -229 -299
जिला पंचायत अध्यक्ष के गांव का दूसरा बूथ- 377 -211 - 373
-----------------------
प्रत्याशियों को दोनों विधानसभा क्षेत्र में मिले यह वोट
प्रत्याशी का नाम- प्राप्त मत
अनुराग शर्मा - 3,31,033
प्रदीप आदित्य जैन- 2,62,675
रविप्रकाश - 33,827
चंदन सिंह - 1,409
दीपक वर्मा - 775
इंद्र सिंह- 1,138
गनेश राम - 1,558
धर्मेंद्र प्रताप - 1,400
रमेश - 4,789
लखनलाल- 3,938
नोटा- 8,566
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed