फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lord Yogeshwar Shankar had arranged marriage to destroy the demons

Lalitpur News: दैत्यों के नाश के लिए भगवान योगेश्वरशंकर ने रचाया था विवाह

Tue, 22 Jul 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lord Yogeshwar Shankar had arranged marriage to destroy the demons
बांसी (ललितपुर)। कस्बा के लालजी मंदिर में शिव महापुराण कथा एवं 31 लाख पार्थिव शिवलिंग व सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को कथा व्यास शिव शंकर शास्त्री ने भगवान शंकर और सती के चरित्र का वर्णन किया। कहा कि सती का शरीर अपने पिता के यज्ञ में समाप्त होने के बाद भगवान शंकर योगेश्वर योगी का रूप धारण कर तपस्या में लीन हो गए। वह हजारों वर्ष तक तप करते रहे और भगवान शंकर हमेशा के लिए योगेश्वर बन गए, पर मां सती ने हिमालय के यहां अवतार लेकर भगवान शंकर को अपना पति बनाने के लिए हजारों वर्ष तपस्या की। इसी समय धरती पर दैत्य का अधर्म और अत्याचार बढ़ जाने के कारण देवताओं ने भगवान शंकर से विवाह की प्रार्थना की, तब जाकर भगवान शंकर ने भूमि का भार टालने के लिए पार्वती के साथ विवाह रचाया। गणेश जैसे संस्कारी पुत्र को जन्म देकर माता-पिता का आदर करना हमारे समाज को सिखाया कि पुत्र के लिए सभी तीर्थों से बढ़कर माता-पिता की सेवा होती है। पार्थिव शिवलिंग निर्माण के मुख्य यजमान अशोक साहू, शीला साहू, बल्लू पटवा राजकुमारी पटवा, विकेंद्र यादव, नीलम यादव, आशीष यादव, वर्षा यादव, गुल्ले साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed