फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lord Mahavir's birth anniversary will be celebrated with pomp, procession will take place today

Lalitpur News: धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान महावीर जन्मोत्सव, आज निकलेगी शोभायात्रा

Sun, 21 Apr 2024 05:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Lord Mahavir's birth anniversary will be celebrated with pomp, procession will take place today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623वां जन्म जयंती महोत्सव दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति के तत्वावधान में 21 व 22 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। रविवार सुबह से धार्मिक आयोजन शुरू होंगे और शाम पांच बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन ने बताया कि 21 अप्रैल को प्रातः पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर एवं आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नईबस्ती से 6.30 बजे प्रभातफेरी शुरू होगी। प्रातः 8 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अभिनंदनोदय तीर्थ पर बालक महावीर का पालना, जन्माभिषेक एवं संगीतमय पूजन, बालक महावीर की बालक्रीड़ा के उपरांत मिष्ठान वितरण भक्तांमर मंडल सेवादल के संयोजन में होगा। प्रातः 9 बजे धर्मप्रभावना वाहन रैली स्याद्वाद बर्द्धमान सेवा संघ के संयोजन में अभिनंदनोदय तीर्थ से निकलेगी। जैन युवा संगठन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। मध्यान्ह 12 बजे सावरकर चौक पर स्वल्पाहार एवं भोजन वितरण वीर क्लब के संयोजन में होगा और शाम 5 बजे शोभायात्रा पार्श्वनाथ अटामंदिर, वाहुवलि नगर, इलाइट जैन मंदिर, नईबस्ती आदिनाथ मंदिर से शुरू कर निर्धारित मार्गों से निकलेगी।

शोभायात्रा में निशान ए खालसा पंजाब द्वारा विशेष प्रस्तुति आदिनाथ सेवा संघ वाहुवलि नगर के सहयोग से होगी। जैन विरासत की झांकी घंटाघर चौराहा पर देवगढ़ मैनेजिंग कमेटी के संयोजन में की गई है। महिला जैन मिलन ब्रह्मी सुंदरी महिला संभाग विद्या पुनीत वहुमंडल द्वारा फल एवं मिष्ठान वितरण सायंकाल महाआरती वीर सावरकर चौक श्रेष्ठीजनों द्वारा की जाएगी। 22 अप्रैल को श्रीजी की शोभायात्रा प्रातः 7.30 बजे अभिनंदनोदय तीर्थ से प्रारंभ होकर वर्णी जैन कॉलेज की भूमि पांडुकशिला पर पहुंचेगी, जहां पूजन अभिषेक के पश्चात मिष्ठान वितरण जैन बैंकर्स फोरम जैन मिलन सिविल लाइन एवं विद्यासागर व्यायामशाला के संयोजन में किया जाएगा। जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडै़या ने साधर्मीजनों से समारोह में सम्मिलित होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed