फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   loot murder

क्लीनर की हत्या कर उर्द से भरा ट्रक लूटा

Fri, 02 Oct 2015 02:30 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 02 Oct 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
loot murder
ललितपुर। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश बार्डर स्थित ललितपुर-सागर राजमार्ग पर बुधवार की रात नवीन गल्ला मंडी से नागपुर जा रहा उर्द से भरा ट्रक बदमाशों ने चालक का गला रेतकर लूट लिया। मौके पर बदमाशों ने क्लीनर की हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने घायल चालक को सागर के अस्पताल में भर्ती कराया। मप्र व उप्र पुलिस की संयुक्त घेराबंदी के बाद बृहस्पतिवार को गल्ला व्यापारी के ट्रक को माल समेत मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कुंडेश्वर क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन





शहर के तालाबपुरा निवासी गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार अनौरा नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में अशोक कुमार राजकुमार नाम से फर्म संचालित करते हैं। बुधवार को शाम करीब साढ़े सात बजे उन्होंने नझाई बाजार निवासी प्रदीप चौधरी के ट्रांसपोर्ट से ट्रक (एमपी 22 एच 1727) में 424 बोरियों में 210 क्विंटल उर्द लोड कराई। करीब 22 लाख रुपये कीमत की उर्द से भरा ट्रक रात आठ बजकर 25 मिनट पर गल्ला मंडी से नागपुर के लिए रवाना हुआ। ट्रक में चालक पप्पू निवासी ग्राम काला पहाड़ चौकी राजघाट और क्लीनर ग्राम दरगुवां पिपरिया थाना बड़ा मलहरा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी सुखलाल यादव पुत्र नाथूराम मौजूद थे। रात 12.38 मिनट पर उन्होंने यूपी-एमपी बार्डर पर ललितपुर- सागर राजमार्ग स्थित टोल बैरियर पार किया। कुछ दूरी पर ग्राम अटा में कलरव पुलिया के नजदीक पल्सर सवार तीन बदमाशों ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके ट्रक को रोक लिया और चालक का धारदार हथियार से गला रेतकर नीचे फेंककर ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस दौरान उन्होंने क्लीनर की हत्या भी कर दी गई।
विज्ञापन




इसके बाद ट्रक को लेकर वापस लेकर रवाना हुए। क्लीनर के शव को थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बेटना में सड़क किनारे फेंक दिया और पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को गाड़ी से कुचलते हुए महरौनी के रास्ते टीकमगढ़ की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, देर रात हाइवे पेट्रोल वाहन कर्मी सड़क किनारे घायल पड़े ट्रक चालक को नाराहट थाने की चौकी अमझरा घाटी लेकर पहुंचे। गले में चोट होने के कारण चालक ने पुलिस को लिखकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद चालक को सागर मप्र के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने सागर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
नाराहट थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह ने सीमावर्ती थाना मालथौन मप्र के टीआई केएस सिंह सेंगर को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने सागर मध्य प्रदेश के एसपी अतुल, एएसपी पंकज एवं टीकमगढ़ एसपी से संपर्क कर बदमाशों की तलाश में संयुक्त घेराबंदी शुरू कर दी। थाना नाराहट व कोतवाली महरौनी पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी अभियान में शामिल हो गई। इधर, ट्रांसपोर्टर से वारदात की जानकारी मिलने पर गल्ला व्यापारी अशोक अनौरा भी मौके पर पहुंच गए।



दोनों प्रांतों की पुलिस की घेराबंदी के फलस्वरूप बदमाश माल से लोड ट्रक टीकमगढ़ के अंतर्गत ग्राम कुंडेश्वर में पहाड़ी के नजदीक छोड़कर भाग गए। थाना मालथौन पुलिस ने पल्सर सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। इधर, क्लीनर के भाई राधे यादव ने पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कर ली।

बाक्स
क्लीनर की हत्या में फंसा सीमा का पेंच
ट्रक के क्लीनर की नृशंस हत्या में दोनों प्रांतों की सीमा का पेंच फंस गया है। मप्र के मालथौन टीआई का कहना है कि चालक पर जानलेवा हमला करके बदमाश ट्रक को लूटकर क्लीनर समेत वापस उत्तर प्रदेश की सीमा में लौट गए थे। वह रास्ते में क्लीनर को कुलचकर हत्या करते हुए भाग गए। इधर, नाराहट थानाध्यक्ष का कहना है कि घटनास्थल पर ही क्लीनर की हत्या कर दी गई थी। महज पहचान छिपाने के लिए ग्राम बेटना क्षेत्र में फेंककर उसके सिर पर गाड़ी चढ़ाई गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृत शरीर पर गाड़ी चढ़ाने की वजह से घटनास्थल पर खून पड़ा नहीं मिला है।

बड़े वाहन को चलाने में माहिर हैं बदमाश
पुलिस को पता चला है कि ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बड़ा वाहन चलाने में माहिर हैं। यही कारण है कि चालक और क्लीनर को ठिकाने लगाने के बाद बदमाश ट्रक लेकर टीकमगढ़ की सीमा तक आसानी से पहुंच गए। इसकेे अलावा उन्हें जिले की भौगोलिक स्थिति की भी पूरी जानकारी है। सागर मध्य प्रदेश पुलिस के साथ जुटी क्राइम ब्रांच टीम ने अपराधिक प्रकृति के संदिग्ध वाहन चालकों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।



लूट की जानकारी पाते ही मध्य प्रदेश पुलिस अफसरों से समन्वय स्थापित कर घेराबंदी की गई थी। ट्रक को माल समेत टीकमगढ़ क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। घटना मध्य प्रदेश की सीमा में होने के कारण मालथौन थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है। बदमाशों की धरपकड़ में सहयोग लिए क्राइम ब्रांच को सागर पुलिस के साथ लगाया गया है।
- प्रभाकर चौधरी
पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed