फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   loot

कॉलेज के लिपिक के साथ मारपीट और लूटपाट

Mon, 25 Apr 2022 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
loot
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा निवासी केदारनाथ तिवारी ने अज्ञात लोगों पर कॉलेज के बाबू के साथ मारपीट कर लगभग 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में बताया कि वह ग्राम पनारी स्थित जय बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ लॉ का डायरेक्टर है। 25 अप्रैल को दोपहर को लगभग 2.30 बजे ज्येष्ठ पुत्र शिक्षक हेमंत तिवारी ने मोबाइल पर जानकारी दी कि लॉ कॉलेज के बाबू रुपेश साहू पुत्र हरीलाल साहू निवासी आजादपुरा के साथ 10-12 अज्ञात हमलावरों ने विद्यालय के अंदर कार्यालय कक्ष में लोहे के सरियों, लाठी, डंडो से जान से मारने की नियत से सिर पर हमला किया और लूटपाट की। जिससे कार्यालय सहायक रूपेश साहू के सिर में गंभीर चोटें आईं और बेहोश हो गए। अज्ञात हमलावर तीन मोटरसाइकिलों, एक सफेद रंग के चार पहिया वाहन से आए और लिपिक को मरणासन्न कर उसके बैग में रखे शुल्क के लगभग 50 हजार रुपये लूटकर भाग गए। मारपीट करते और भागते समय पुत्र शिक्षक हेमंत तिवारी और लॉ कॉलेज के चौकीदार रघुनाथ कुशवाहा पुत्र प्यारेलाल निवासी पनारी ने देखा। प्रार्थी ने सूचना मिलते ही 112 नंबर और 108 एंबुलेंस पर विद्यालय के किसी पड़ोसी ने सूचना दी और बेहोश रूपेश साहू को जिला चिकित्सालय लाए। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पनारी स्थित लॉ कालेज के सामने कुछ लड़के एक दूसरे लड़के के साथ मारपीट कर रहे थे। जिन्हें कॉलेज के कैशियर बाबू रुपेश साहू ने बीच बचाव किया। इस पर अज्ञात लड़कों ने बाबू के साथ मारपीट कर दी। लूट की बात निराधार व असत्य है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलचंद्र, सदर क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed