फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   loot by illigle firearm

तमंचे अड़ाकर छीने पैसे

Tue, 29 Dec 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
loot by illigle firearm
gun 1.jpg - फोटो : gun 1.jpg
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरीखुर्द निवासी दो युवकों से तमंचे के बल पर पैसे छीनने का मुकदमा तीन लोगों पर दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। इस मामले से संबंधित एक वीडियो दिन भर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन

बाइक सवार तीन बदमाशों ने बीते रोज शहजाद बांध के भराव में खेतों में काम कर रहे दो युवकों को तमंचे के बल पर धमकाते हुए उनसे पैसे छीन लिए थे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देश पर तीन आरोपियों पर लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी तेरई फाटक के अंतर्गत ग्राम बरीखुर्द निवासी दीप सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह एवं शिवम राजा पुत्र हाकिम सिंह ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे जब वह शहजाद बांध के भराव क्षेत्र के खेतों पर थे, तभी ग्राम रामपुर निवासी भगवत, अजय और बॉबी राजा बाइक से आए । उन्होंने तमंचा दिखाकर उनसे शराब के लिए पैसे मांगे। देने से मना किया तो आरोपी दीप सिंह का फर्स छीन कर ले गए, जिसमें 8300 रुपये थे। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी भगवत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो थाना तालबेहट के अंतर्गत ग्राम बरीखुर्द का है। इसमें दो युवक तमंचा लिए दिखाई दे रहे है। मामला संज्ञान में आने र आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले के एक आरोपी भगवत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- देवेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी तालबेहट
फोटो क्रमांक 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed