फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lohia off buses, passenger upset

लोहिया बसें बंद, यात्री परेशान

Tue, 14 Feb 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lohia off buses, passenger upset
bus lalitpur news - फोटो : demo
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण ललितपुर डिपो की चालीस लोहिया बसें बंद कर दी गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आजादी के लंबे समय बाद ललितपुर जिले को डिपो की सौगात मिली थी। हालांकि, ललितपुर में डिपो निर्माण कार्य चल रहा है, जो कि अभी पूर्णं नहीं हुआ है। इस कारण ललितपुर डिपो का संचालन अभी भी झांसी मुख्यालय से हो रहा है। बावजूद इसके परिवहन निगम ने जिले में लोहिया बसें चलाईं। सपा शासन में चलाई गई इन बसों से यात्रा करने में पच्चीस प्रतिशत छूट दी गई। किराया कम होने से लोगों का रुझान इन बसों के प्रति ज्यादा है। बसों में खूब यात्री भरे रहते हैं। झांसी से मदनपुर को तीन लोहिया बसें आती थीं जिनमें जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए सरकारी कर्मचारियों  सहित जहां आम यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल रही थी।  लेकिन, विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही ललितपुर डिपो की सारी की सारी लोहिया बसें बंद कर दी गईं। इसका कारण इन लोहिया बसों पर सपा के झंडे की पट्टी बनी हुई हैं। यही नहीं, अन्य कई बसें चुनाव में लगा दी गई हैं जिससे आवागमन कठिन हो गया है। 

 आरएम झांसी डीबी सिंह का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। कोई न कोई बस मदनपुर भेजी जाएगी। 10 फरवरी को एक बस मदनपुर आयी भी जो कि काफी जर्जर थी। यह बस झांसी 11 फरवरी को वापस गई। झांसी में ही खराबी आने के कारण यह बस दोबारा मदनपुर नहीं आई। क्षेत्रवासियों ने लोहिया बसों को चलाये जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed