फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lockdown is only solution to cure corona

लॉकडाउन ही है कोरोना का इलाज और बचाव

Mon, 06 Apr 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
lockdown is only solution to cure corona
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रविवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा शहर में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने कहा कि संपूर्ण विश्व में कोरोना वायरस जैसी महामारी फैली हुई है, इससे बचाव के लिए लॉकडाउन है। हर नागरिक लॉकडाउन का पालन कर रहा है, लेकिन समाज में कुछ अपवाद भी हैं जो पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए लॉकडाउन का पालन करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन ही सिर्फ कोरोना वायरस का इलाज है। इसी से हमारा बचाव हो सकता है इसलिए सब लोग घरों में ही रहें और 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का पालन करें, जिससे न सिर्फ हम सुरक्षित रहेंगे, बल्कि हमारा मोहल्ला, शहर, प्रदेश, देश और सभी लोग सुरक्षित रहेंगे। कोरोना वायरस जैसी महामारी ने हमारे पूरे देश में अपने पैर पसार लिए हैं, इस वायरस को देश से भगाने के लिए एकमात्र उपाय लॉकडाउन ही है। इसलिए सभी लोग घरों में ही रहकर लॉकडाउन रहिए, इसका पालन करिए।
विज्ञापन

सभी को घरों में रहते हुए मास्क का प्रयोग करना चाहिए और हर आधे घंटे में साबुन या सैनेटाइजर से अपने हाथों को बार-बार साफ करते रहना जरूरी है। कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें और अपने घरों पर ना किसी को बुलाएं और ना ही किसी के घर जाएं। वह भी लॉकडाउन का पालन कर रही हैं और अपने घरों में रहते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहीं हैं एवं दूसरों को भी जागरूक करने के साथ-साथ उनको बचाव के तरीके बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व भर में फैली कोरोना की महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन बहुत जरूरी है, अगर हम लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तो कोरोना से जंग जीतने में पीछे रह जाएंगे। इसलिए सभी लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए।
- राधिका रानी
कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए हम सब सतर्क हैं। लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। हम सभी लोग घर में ही हैं। स्वयं के बचाव हेतु सबको इसका पालन करना जरूरी हैं।
- उर्मिला
घर में कोई विशेष काम नहीं है, इसलिए खुद का और बच्चों का मनोरंजन करने के लिए उनको कहानियां सुनाते हैं और उनके साथ तरह- तरह के गेम्स खेलते रहते हैं। जिससे वह घर से बाहर न निकलें।
- विनीता
सभी लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। बच्चों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बेहतर प्रयास कारगर साबित हो रहे हैं। उनको पढ़ने में भी मदद कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य बार- बार सैनेटाइजर से हाथ साफ करते हैं। पूर्णतया लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। आवश्यक कार्य के लिए निकलते समय पूरी सावधानी बरतते हैं।

- नेहा
बच्चों को घर में ही रहने के लिए मनाने को उन्हें आज चाऊमीन बनाई और साथ में अन्य लजीज पकवान बनाये। जहां लॉकडाउन के समय में पूरे शहर में सन्नाटा है, वहीं हम घर पर ही रहकर बच्चों सहित बेहतरीन पकवानों का आनंद ले रहे हैं।
- मोहिनी
हम सभी कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने में सक्षम है। सिर्फ जरूरत है हमें जागरुक होने की और अपने साथ- साथ अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने की।
- क्रांति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed