फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Live telecast of Ramlala Pran Pratishtha Mahotsav will be done on LED in temples

Lalitpur News: मंदिरों में एलईडी पर होगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सजीव प्रसारण

Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Live telecast of Ramlala Pran Pratishtha Mahotsav will be done on LED in temples
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। अयोध्या में भव्य रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 22 जनवरी को सजीव प्रसारण राम भक्त भी देख सकेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि मंदिरों व मठों में एलईडी लगवाकर अयोध्या के समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 से 22 जनवरी तक पार्टी स्तर से जिले के मठ, मंदिर और गुरुद्वारा परिसरों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 22 जनवरी को मंदिरों पर भंडारे की तैयारी भी की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी व अन्य संगठनों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री ने बताया कि पूजित आमंत्रण अक्षत कार्यक्रम 15 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद अन्य कार्यक्रमों में सभी जुट जाएंगे। 22 जनवरी को सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सुंदरकांड पाठ होगा। शाम को सभी लोग अपने-अपने घरों में पांच-पांच दीपक जलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed