फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Literacy program: Grandparents took the exam holding pens and sticks.

साक्षरता कार्यक्रम: दादा-दादी ने हाथ में कलम और लाठी थामकर दी परीक्षा, बुजुर्ग 921 नवसाक्षर हुये शामिल

Tue, 23 Sep 2025 12:08 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 23 Sep 2025 12:08 PM IST
सार

निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए नवभारत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को परीक्षा 116 विद्यालयों में सुबह दस बजे से शुरू हुई। केंद्रों पर सुबह से ही बुजुर्ग और महिलाएं हाथ में कलम लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Literacy program: Grandparents took the exam holding pens and sticks.
परीक्षा देते बुजुर्ग - फोटो : संवाद

विस्तार

ललितपुर। पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। उम्र के जिस पड़ाव में अपने साथ छोड़ने लगते हैं उस पड़ाव में जनपद के बुजुर्गों ने शिक्षा को सहारा बनाया। रविवार को जिले के 116 परीक्षा केंद्रों पर हाथ में कलम और लाठी थामकर परीक्षा देने पहुंचे बुजुर्ग  परीक्षा में 921 नवसाक्षर शामिल हुए। दादा-दादी और काका-काकी ने शिक्षा की अलख जगाई।
विज्ञापन


निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए नवभारत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हिंदी, गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, आओ बनाएं शब्द, गिनती, संख्या ज्ञान, गुणा-भाग, जोड़-घटना सिखाकर साक्षर किया गया। साक्षरता परीक्षा रविवार को कराई गई। यह परीक्षा 116 विद्यालयों में सुबह दस बजे से शुरू हुई। केंद्रों पर सुबह से ही बुजुर्ग और महिलाएं हाथ में कलम लेकर पहुंचे। यहां शिक्षक-शिक्षिकाें ने उन्हें पहले प्रश्नपत्र दिया। जिसके बाद उन्होंने प्रश्नों को हल किया।
विज्ञापन


परीक्षा में 918 पंजीकृत के सापेक्ष 921 नवसाक्षर उपस्थित रहे। इनमें तीन नव साक्षर ऐसे रहे थे जोकि परीक्षा केंद्र पर आ गए थे और उनका केंद्र पर ही एनआईओएस फार्म भरकर परीक्षा में शामिल कराया गया। नवसाक्षर परीक्षा देने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपने घर के बुजुर्गों के साथ परीक्षा देने आई। महिलाओं ने परीक्षा कक्ष में घूंघट की ओट में सवाल हल किए। परीक्षा देने के बाद सभी नवसाक्षर काफी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों की परीक्षा रविवार को 116 विद्यालयों में हुई। परीक्षा में 921 नव साक्षरों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण परीक्षा तरीके से कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed