फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Liquor shops should be removed away from the population

Lalitpur News: व्यापारी बोले- आबादी से दूर हटवाई जाएं शराब की दुकानें

Wed, 07 Feb 2024 11:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops should be removed away from the population
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। यातायात की समस्या एवं घनी आबादी के बीच स्थित शराब की दुकानों को व्यवस्थित कराने की मांग स्थानीय व्यापारियों ने जिलाधिकारी से की है।
जिलाधिकारी को दिए प्रार्थनापत्र में व्यापारियों ने बताया कि डांक बंगला से थाना कार्यालय तक फुटपाथ पर लगने वाली सब्जी, फल की दुकानों से यातायात व्यवस्था चौपट हो गई है। मुख्यमार्ग पर आए दिन रोड जाम रहता है। लाखों रुपये खर्च करके हाट-पैठ बनवाया गया है, लेकिन सब्जी फल विक्रेता अतिक्रमण किए हुए हैं, इससे दुकानदार व्यापारियों से भी वाद-विवाद होता रहता है। उन्होंने आबादी के बीच देसी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानें संचालित होने से महिलाओं एवं राहगीरों के साथ अभद्रता की समस्या भी उठाई। कहा कि शराब की दुकानों से कुछ मीटर दूर जैन समुदाय का विद्याविहार प्रांगण है, जहां नियमित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। यहां आने जाने वाले नागरिकों को परेशानी होती है।
-----------------
धार्मिक अनुष्ठानों में विद्याविहार आने वाली महिलाओं एवं संतों के चातुर्मास के दौरान श्रद्धालुओं को शराब की दुकानों पर इकट्ठे लोगों से काफी परेशानी उठानी पड़ती है।-डॉ राकेश कुमार जैन, पदाधिकारी चातुर्मास समिति
विज्ञापन

-------------
फुटपाथ पर सब्जी, फल के फड़ एवं हाथठेले दुकानों के सामने लगने से आए दिन वाद-विवाद होता है। साथ ही सड़क पर जाम के हालात बने रहते हैं।-संजय खन्ना, अध्यक्ष व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed