फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Less than 60 percent children found in 170 schools

Lalitpur News: 170 विद्यालयों में 60 फीसदी से कम मिले बच्चे

Thu, 19 Sep 2024 05:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Less than 60 percent children found in 170 schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां के 170 विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 60 फीसदी से कम पाई गई है। बीएसए ने इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक सहित शैक्षणिक स्टाफ का सितंबर का वेतन रोक दिया है। मिड-डे मील के जिला समन्वयक का भी वेतन अवरुद्ध कर दिया है। छात्र उपस्थिति में सुधार होने पर वेतन जारी किया जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत करने के लिए शासन स्तर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद इसके सीएम डैश बोर्ड पर जिले की रैंकिंग में सुधार नहीं हो रहा। हाल में एक से 14 सितंबर तक की आईवीआरएस रिपोर्ट जारी की गई। इसके अनुसार यहां के सभी ब्लॉक अंतर्गत 170 विद्यालयों में छात्राें की उपस्थिति 60 फीसदी से कम रही। न्यूनतम उपस्थिति वाले 170 विद्यालयों पर बीएसए रणवीर सिंह ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इन सभी विद्यालयों के पूरे शैक्षणिक स्टाफ का सितंबर का वेतन अवरुद्ध करने के आदेश दिए हैं। बीएसए ने इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। प्रेरणा पोर्टल, एमडीएम पोर्टल पर अपने विद्यालय का छात्र नामांकन टोल फ्री नंबर पर सही कराते हुए सूचना सही दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एक से 14 सितंबर तक आईवीआरएस रिपोर्ट में 170 विद्यालयों में छात्राें की उपस्थिति 60 फीसदी से कम रही है। इन विद्यालयों के समस्त स्टाफ का सितंबर का वेतन रोक दिया है। छात्र उपस्थिति में सुधार होने पर वेतन जारी किया जाएगा।
रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed