{"_id":"64075f73274378915d05ba14","slug":"leopard-seen-in-the-forest-area-of-dhaurra-lalitpur-news-jhs240260723-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धौर्रा के वन क्षेत्र में दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धौर्रा के वन क्षेत्र में दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम बम्हौरी अमऊखेरा स्थित वन क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम वन क्षेत्राधिकारी रेंज ललितपुर के नेतृत्व में जंगल में पहुंची और तेंदुआ को खोजा। लेकिन, न तो तेंदुआ दिखाई दिया और न ही उसकी मौजूदगी के कोई सबूत मिले। फिलहाल वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी एहतियात के तौर यहां निगरानी कर रहे हैं।
जाखलौन के धौर्रा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बम्हौरी अमऊखेरा में स्थित वन क्षेत्र में सोमवार को तेंदुआ देखे जाने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीण बस्ती के करीब जंगल में तेंदुआ के होने की सूचना पर एक टीम मौके पर पहुंची और जंगली क्षेत्र में भ्रमण कर तेंदुए को खोजा। लेकिन, रात भर भ्रमणशील रहने के बाद भी तेंदुआ नहीं मिला।
उधर, ग्रामीणों के दावे को देखते हुए मंगलवार को दोपहर तक गांव और जंगल में टीम मौजूद रही। वहीं, एहतियात के तौर पर ग्राम बम्हौरी अमऊखेरा के पास वन क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारी निगरानी कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी रेंज ललितपुर भोला सिंह ने गांव के लोगों से जंगल में न जाने और जंगल किनारे स्थित खेतों पर जाने के दौरान समूह में जाने की बात कही। इसके साथ खेतों पर काम करने के दौरान सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन
ग्राम बम्हौरी, अमऊखेरा के जंगली क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गई थी। लेकिन, तेंदुए के कोई निशान नहीं मिले। फिलहाल ग्रामीणों से एहतियात और सावधानी बरतने की अपील की गई है।
भोला सिंह, वन क्षेत्राधिकारी, रेंज ललितपुर