फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Leopard hunted goat in Mamda of Gauna range

Lalitpur News: गौना रेंज के मामदा में तेंदुआ ने बकरी को बनाया शिकार

Sun, 14 Jan 2024 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Leopard hunted goat in Mamda of Gauna range
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गौना रेंज के मामदा में तेंदुए ने बकरी को शिकार बनाया। तीन दिनों से गांव के आसपास उसके दहाड़ने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। ग्रामीणों ने इस विषय में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन उन्होंने इस संबंध कोई कार्रवाई नहीं की।
जनपद विंध्याचल पर्वत की पहाड़ियों से घिरा है। वन क्षेत्र से आए दिन जंगली जानवर वहां से सटे गांवों में प्रवेश कर जाते हैं। विगत रोज ही देवगढ़ वन क्षेत्र के ग्राम गढ़ौली के जंगलों में तेंदुआ शिकारी के फंदे में फंस गया था। पूर्व में जब वह जानवरों को शिकार बना रहा था, तो वन विभाग लकड़बग्घा की बात कहकर टाल रहा था। ऐसा ही ग्राम मामदा में हो रहा है। वन विभाग के कर्मचारी इन घटनाओं में लकड़बग्घा होने की बात कहकर टाल रहे हैं। ग्राम मामदा में भरत सिंह यादव रविवार को अपनी बकरियों को जंगल की ओर चराने के लिए ले जा रहा था। वह गांव के बाहर निकला था कि उसे पीछे चल रही बकरी की मिमियाने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा तो तेंदुआ बकरी को खींचकर झाड़ियों की ओर ले जा रहा था। वह चिल्लाता हुआ हाथ में कुल्हाड़ी लेकर तेंदुए की ओर दौड़ा तो वह बकरी को वहीं छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक बकरी मर चुकी थी। भरत ने बताया कि विगत दिवस शाम के समय भी उसकी एक बकरी को तेंदुआ जंगल की ओर खींच कर ले जा चुका है।
विज्ञापन

-------------
रात भर तेंदुए के दहाड़ने की आवाजें सुनाई देती हैं। अंधेरा होने के बाद कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलता। इस संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन वह आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर लकड़बग्घा की बात कह कर चले जाते हैं। -अनिल कुमार, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
तेंदुआ कई बार जानवरों को शिकार बना चुका है। बच्चों को अकेले घरों से बाहर नहीं जाने दे सकते हैं। वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को इस दहशत से निकालने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।-तिलक सिंह, ग्रामीण।

---------------------
गौना रेंज अंतर्गत मामदा में तेंदुए द्वारा बकरी का शिकार किए जाने की सूचना मिली है। वन कर्मियों को दिन-रात गश्त पर लगाया गया है। -शिरीन सिद्दकी, उपप्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed