फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   LED Power remain outstanding stonewalling

बिजली का बकाया बना एलईडी में अड़ंगा

Sat, 30 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
 LED Power remain outstanding stonewalling
ललितपुर। एलईडी बल्ब लेने में उपभोक्ताओं के लिए विद्युत बकाया अड़ंगा बन रहा है। विद्युत बिल भुगतान होने की स्थिति में ही विभाग द्वारा एलईडी बल्ब दिए जा रहे हैँ।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत खपत और ओवरलोड कम करने के लिए  बाजार मूल्य से सस्ते दामों पर उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्युत विभाग द्वारा शहर में गल्ला मंडी सब स्टेशन पर एलईडी बल्बों का वितरण किया जा रहा है। हर कोई सस्ते और कम विद्युत खपत वाले एलईडी बल्ब लगाना तो चाह रहा है, लेकिन विभाग द्वारा इसी माह के विद्युत भुगतान की रसीद दिखाने पर ही एलईडी बल्ब दिए जा रहे हैं। ऐसे में बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ता एलईडी नहीं ले पा रहे हैं। यदि पुराने बिल के भुगतान की रसीद  उपभोक्ता के पास है तो उसको भी नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, विद्युत विभाग के कार्यालय में बिल जमा करने वालों की रोजाना भारी भीड़ लग रही है, लेकिन कई बार बहुत से उपभोक्ताओं को नेट कनेक्टिविटी नहीं आने या फिर लंबी कतार देखकर लोगों को लौटना पड़ रहा है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि हर माह शत-प्रतिशत बिलिंग नहीं होने के कारण भी बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पावर कार्पोरेशन द्वारा एलईडी बल्ब हर उपभोक्ता तक पहुंचाने की योजना का लाभ बहुत से विद्युत उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग से एलईडी बल्ब लेेने पर दो साल की गारंटी तो दी जा रही है, लेकिन बल्ब बदलने को लेकर विभागीय अधिकारी स्थिति स्पष्ट नहीं  कर पा रहे हैं। ऐसे में बहुत से उपभोक्ता बिल अटका होने के कारण या फिर आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण बाजार से अधिक कीमत पर एलईडी बल्ब लेने अथवा पीली रोशनी वाले सस्ते बल्ब लगाने को मजबूर हैं। पावर कार्पोरेशन की मंशा के अनुरूप हर उपभोक्ता एलईडी बल्ब की दूधिया रोशनी का लाभ नहीं ले पा रहा हैं।


बेचे पांच सैकड़ा एलईडी बल्ब
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा बाजार से कम कीमत वाले एलईडी बल्ब लेेने को उपभोक्ताओं में शुरुआत में काफी जोश देखा गया। पहले दिन चार सैकड़ा बल्ब बेचे गए। अब यह आंकड़ा पांच से छह सैकड़ा के बीच में आ गया है। गत दिवस विभाग ने 192 उपभोक्ताओं को 85 रुपये केे प्रति बल्ब के हिसाब से 500 एलईडी बल्ब बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed