{"_id":"5e4703598ebc3ee6134d8de5","slug":"leakage-in-water-tank-water-not-reaching-village-lalitpur-news-jhs1601198184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांनीकी टंकी लीकेज, गांव में नहीं पहुंच रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांनीकी टंकी लीकेज, गांव में नहीं पहुंच रहा पानी
विज्ञापन
मड़ावरा के ग्राम कारीटोरन में शोपीस बनी पानी की टंकी
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। ब्लॉक मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीटोरन में जलनिगम द्वारा बनाई गई पानी की टंकी की हालत जर्जर है। टंकी में लीकेज होने के कारण पानी ग्रामवासियों को नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा देने के लिए जलनिगम ने ग्राम कारीटोरन में पानी की टंकी बनवाई। इससे ग्रामीणों को पानी की सुविधा मिलने लगी। लेकिन, देखरेख के अभाव में टंकी में लीकेज हो गए। इससे टंकी से पानी का रिसाव होने लगा। इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, इसका नतीजा यह निकला कि टंकी का पानी गांव में पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। सर्दियों के सीजन में जब ऐसी स्थिति है तो गर्मियों में इसका अंदाजा स्वयं लगाया जा सकता है। टंकी के अलावा कई स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज हो गए हैं।
इससे गांव के लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बदलते मौसम के साथ आने वाली गर्मी के समय में गांव में पानी की किल्लत होना तय है। ग्रामीणों ने लीकेज टंकी की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
पानी के टंकी लीकेज होने से गांव वालों को पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी में पेयजल की किल्लत हो जाती है। कई बार कहा गया, पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
- पुष्पेंद्र सिंह
रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इस कारण पानी की टंकी लीकेज हो रही है। कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पानी घर तक नहीं पहुंच पा रही है। टंकी की मरम्मत होनी चाहिए।
- देवेंद्र दुबे
----------
पानी की टंकी ऊंचाई पर बनाई गई है। पाइपलाइन में सुचारू रूप से पानी नहीं आ रहा है। इसकी लिखित शिकायत दे चुके हैं। दोबारा फिर से शिकायत भेजेंगे।
- महेंद्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी मड़ावरा