फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lawyers protested while getting drenched in rain

Lalitpur News: वकीलों ने बारिश में भीगते हुए किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2023 12:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 07 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protested while getting drenched in rain
तीसरा दिन: आठ सितंबर के बाद तैयार की जाएगी अगली रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल के आह्वान पर तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। बुधवार तक होने वाले विरोध प्रदर्शन को अब आगामी आठ अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। बुधवार को सुबह से ही बारिश होने के बाद भी अधिवक्ताओं ने भीगते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
हापुड़ की घटना को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को सुबह से बारिश होने के बाद भी वकीलों ने पुलिस विरोधी नारे लगाए। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि इस आंदोलन को तब तक गति प्रदान की जाएगी, जब तक कि सरकार हापुड़ कांड के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती है। उन्होंने बताया कि अब आंदोलन आठ सितंबर तक चलेगा। इस दौरान बार काउंसिल की बैठक के बाद आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री महेंद्र जैन ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता के कारण आंदोलन इतने दिन तक चल रहा है। उन्होंने कहा कि हापुड़ में 31 नामजद व 90 अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सूचना आ रही है। लेकिन इससे आंदोलन प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि विवेचना पुलिस को ही करनी है, बाद में वह मामले को रफा-दफा कर दोषियों का बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के विरोध में सड़क पर की नारेबाजी
तालबेहट। हापुड़ की घटना के तीसरे दिन अधिवक्ताओं ने बारिश के मध्य जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। तहसील से बाहर सड़क पर अधिवक्ताओं के प्रदर्शन की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से परिसर में ही प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष जहेंद्र सिंह, हरीराम राजपूत, रक्षपाल सिंह, भास्कर मिश्रा, बहादुर सिंह, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed