फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lathicharge upon student, responible will be charged

छात्रों के रिजल्ट मामले में दोषी अधिकारी व पुलिस कर्मियों पर हो सख्त कार्यवाही-भाजपा

Fri, 17 Sep 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
lathicharge upon student, responible will be charged
भाजपा प्रबुद्घ वर्ग के सम्मेलन में भाग लेते जिला प्रभारी रामकिशोर साहू , राज्यमंत्री ,विधायक व अन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भाजपा के जनपद प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं और उनके लिए पार्टी सदैव समर्पित रहेगी। उन्होंने कहा कि जीआईसी के रिजल्ट में अवरोध का कारण जो अधिकारी रहे उन पर तथा लाठीचार्ज के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वह बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं से सदैव संवाद रखना चाहिए ताकि निरंतरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठी चलाने वाले मामले में किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को हर महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान देना है ताकि पार्टी और आगे बढ़ सके। बुंदेलखंड विकास वोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि हम लोग अगर अपने लिए पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों को भलीभांति से पालन करें तो यही कार्य देश व प्रदेश को आगे ले जाएंगे। जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने बताया प्रधानमंत्री के जन्म सप्ताह पर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे और 19 सितंबर को योगी सरकार के साढे चार साल पूरे होने पर पत्रकार वार्ता का आयोजन होगा, इसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने किए गए कार्यों का ब्योरा दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने और संचालन जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास ने किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, जिला पंचायत सदस्य कैलाश सिंह निरंजन, निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी,एमएमटीसी भारत सरकार की डायरेक्टर डॉ. स्वाधीनता कृष्ण, देवेंद्र गुरु आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

-------------
कॉलेज से बोर्ड को नंबर न भेजने के मामले में अफसर क्यों साधे हैं चुप्पी
ललितपुर। जीआईसी के इंटर मीडिएट के छात्र विगत दो माह से प्रधानाचार्य से लेकर अधिकारियों तक से जानना चाह रहे हैं कि बोर्ड ने जब पहले दी गई परीक्षाओं के अंक भेजने को कहा था तो कॉलेज प्रशासन ने वह डाटा क्यों नहीं भिजवाया। इस सवाल पर अभी भी संतोषजनक जवाब बच्चों को नहीं मिल सका। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच भी करा रहे हैं। जिस किसी की लापरवाही होगी उस पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
....आखिर कौन होगा 121 छात्रों का एक वर्ष खराब होने का जिम्मेदार
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के 877 छात्रों की अंकतालिका में नंबर न चढ़ने के मामले में 756 छात्रों ने दोवारा परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया था लेकिन 121 छात्र इस भरोसे में रह गए कि अधिकारी स्तर पर चल रही बातचीत के बाद उनकी अंकतालिकाओं में नंबर चढ़ा दिए जाएंगे। लेकिन, जब बोर्ड से कोई राहत नहीं मिली तो डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने 18 सितंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल होने की छात्रों को सलाह दे दी। खास बात यह है कि जिन छात्रों ने दोबारा परीक्षा के लिए आवेदन ही नहीं किया तो वह परीक्षा से भी वंचित हो जाएंगे। सवाल यह है कि 121 छात्रों की एक साल खराब होने के लिए आखिर जिम्मेदार कौन होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed