{"_id":"642f212c00583727b109add4","slug":"lathi-ax-fiercely-fought-in-the-dispute-of-picking-mahua-lalitpur-news-c-11-1-69932-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महुआ बीनने के विवाद में जमकर चली लाठी, कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महुआ बीनने के विवाद में जमकर चली लाठी, कुल्हाड़ी
Fri, 07 Apr 2023 01:14 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम दौलता में महुआ बीनने के विवाद के चलते कुछ लोगों ने लाठी-कुल्हाड़ी से कुछ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिस पर पुलिस ने चार लोगों पर गालीगलौज, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
गांव दौलता निवासी नरेश पुत्र कीरत का गांव के मानसिंह पुत्र हरदास से महुआ बीनने की बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने नरेश के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। जिसकी शिकायत करने नरेश कोतवाली गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी पर विपक्षीगणों ने लाठी, कुल्हाड़ी से नरेश के भाई राकेश पर हमला कर दिया। जिसे बचाने आई उसकी पत्नी और पुत्र की भी विपक्षियों ने जमकर धुनाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल राकेश, आशीष और रामदेवी और नरेश को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाई। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस संबंध में राकेश यादव ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि आरोपियों ने पहले भाई नरेश से मारपीट एवं गाली गलौज की। जब वह उक्त मामले की शिकायत करने पुलिस के पास गया। जिसकी सूचना पर विपक्षी गणों ने सबकी जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी मानसिंह पुत्र हरदास, मेघराज, मेजपाल पप्पू उर्फ मुकेश पुत्रगण मानसिंह निवासी ग्राम दौलता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।