फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Land will be acquired soon for the construction of critical care block

Lalitpur News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण को जल्द होगी भूमि अधिग्रहण

Sun, 13 Jul 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Land will be acquired soon for the construction of critical care block
ललितपुर। जनपद में गंभीर रोगियों को जल्द उपचार की सुविधा मिलेगी। क्रिटिकल केयर ब्लॉक को भूमि की स्वीकृति मिलने के बाद अब जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की तैयारियां कर ली हैं। पुराने भवन नीलाम होते ही भूमि उपलब्ध होगी। इसके साथ ही भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने वर्ष 2022 में गंभीर मरीजों के उपचार की सुविधा देने के लिए क्रिटिकल केयर ब्लॉक का प्रस्ताव मांगा था। यूनिट के निर्माण के लिए 3200 स्क्वायर फिट भूमि की आवश्यकता थी। इसमें तीन मंजिला भवन में 60 बेड की सुविधा की जानी थी। स्वास्थ्य विभाग ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेज दिया था।
विज्ञापन

लेकिन, जमीन न मिलने से निर्माण अटका हुआ था। बीते माह शिक्षा विभाग के निदेशालय से जमीन मिलने की स्वीकृति मिल गई थी। अब जिला प्रशासन ने जमीन के अधिग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चिह्नित भूमि पर बने पुराने आवासीय भवनों को खंडहर घोषित कर दिया गया है। इसकी नीलामी की प्रक्रिया जल्द की जाएगी। नीलाम होने के साथ ही भवन को ध्वस्त कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। मिलने के साथ ही निर्माण कार्य किया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को उपचार मिल सकेगा। इससे मरीजों को उपचार के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ब्लॉक बनने से मिलेंगी यह सुविधाएं
क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने से हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी समेत अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज हो सकेगा। आपात स्थिति में सर्जरी से प्रसव की सुविधा भी होगी। यूनिट में ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, आर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया हो सकेंगी।
---
क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed