{"_id":"5fad96588ebc3e9bc104a3a0","slug":"land-dispute-300-voters-lalitpur-news-jhs180986712","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा के विवाद में फंसे तीन सौ मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा के विवाद में फंसे तीन सौ मतदाता
विज्ञापन
मतदाताओं के विवाद को सुनते तहसीलदार सदर श्याम मणि त्रिपाठी।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ग्राम पंचायत के चुनाव नजदीक आते ही सियासी दांव खेले जाने लगे हैं। कई ग्राम पंचायतों में मतदाताओं को सूची में जुड़वाने और नाम काटने की सिफारिशें की जा रही हैं। इसमें जिले के अधिकारियों का सरदर्द बढ़ गया है। ऐसा ही एक सीमा विवाद शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में उत्पन्न हुआ है। यहां के करीब तीन सौ मतदाताओं का विवाद निपटाने के लिए मौके पर अधिकारी पहुंचे। वह स्थानीय लोगों का पक्ष सुनकर आख्या तैयार करेंगे।
नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत जुगपुरा को शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत पटौरा के करीब तीन सौ मतदाता वार्ड नंबर तीन नेहरूनगर में शामिल हो गए। ऐसे मतदाताओं को शहरी सुविधाओं का लाभ मिलने लगा। कई मतदाताओं के प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान और राशनकार्ड बन गए हैं। शहर की अन्य सुविधाएं भी प्राप्त हो रही हैं।
अब, जब ग्राम पंचायत के चुनाव करीब आ गए हैं तो मतदाताओं का गणित बनाया जाने लगा है। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने नेहरू नगर में दर्ज करीब तीन सौ मतदाताओं को ग्राम पंचायत में पुन: शामिल कराने का दावा किया है। उनका कहना है कि जहां शहरी मतदाता रह रहे हैं, वह ग्राम पंचायत पटौरा की सीमा है। इसलिए उन्हें ग्राम पंचायत का मतदाता होना चाहिए न कि शहर का। वहीं, वार्ड सभासद रामबाबू यादव ने ऐसे मतदाताओं को शहरी ही बताया है।
विज्ञापन
उधर, तहसीलदार श्याम मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ डा. अवधेश सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र ने मौके पर पहुंचकर लोगों का पक्ष सुना। तीनों अधिकारी संयुक्त रूप से आख्या तैयार करने में देर शाम तक जुटे रहे।
----
संयुक्त रूप से आख्या तैयार की जा रही है। इसके बाद जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इस मामले में अंतिम निर्णय वही लेंगे।
- श्याममणि त्रिपाठी
तहसीलदार सदर
----
मैंने मतदाताओं से बातचीत है। उनका कहना है कि वह शहर में ही मतदाता रहना चाहते हैं। यहां उन्हें अनेक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।
- रामबाबू यादव
सभासद, वार्ड नंबर तीन