{"_id":"6909ec5f3c68072ac201e9e6","slug":"lalitpur-young-man-dies-after-being-electrocuted-by-sound-system-married-six-months-ago-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: साउंड सिस्टम में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: साउंड सिस्टम में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी
Tue, 04 Nov 2025 05:37 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 04 Nov 2025 05:37 PM IST
सार
अस्पताल ले जाते वक्त पुष्पेंद्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी 13 मार्च 2025 को हुई थी। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मृतक पुष्पेंद्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
एक युवक साउंड सिस्टम खोलने के दौरान उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। युवक की छह माह पहले शादी हुई थी। हादसे के बाद घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
थाना बानपुर इलाके के ग्राम वीर निवासी 18 वर्षीय पुष्पेंद्र साउंड डीजे का कार्य करता था। सोमवार को कारस देव मंदिर पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम समाप्त होने पर वह शाम लगभग 6:30 बजे अपना साउंड सिस्टम का सामान खोल रहा था। इसी दौरान सिस्टम में दौड़ कर रहे करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। आनन-फानन में उसे परिजन पास के ही अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत बिगड़ती देख उसे सीमावर्ती मध्य प्रदेश टीकमगढ़ सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुष्पेंद्र दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी 13 मार्च 2025 को हुई थी। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।