{"_id":"6969ed269524838eb50eca98","slug":"lalitpur-yogi-s-minister-garlands-the-divisional-commissioner-and-tries-to-touch-his-feet-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: योगी के मंत्री ने मंडलायुक्त को माला पहनाकर की पैर छूने की कोशिश, वाीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: योगी के मंत्री ने मंडलायुक्त को माला पहनाकर की पैर छूने की कोशिश, वाीडियो हुआ वायरल
Fri, 16 Jan 2026 01:19 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें मंत्री झांसी कमिश्नर का स्वागत करते हुए पैर छूने लगते हैं लेकिन कमिश्नर उनकाे रोकते हुए उनका हाथ पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मंडलायुक्त के पैर छूने के लिए आगे बढ़ते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ललितपुर में हाईवे पर चल रहे काम का निरीक्षण करने पहुंचे झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे काे देख श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उनका माला के साथ स्वागत करते हुए उनके पैर छू कर आशीर्वाद लेने लगते है। हालांकि मंडलायुक्त ने उनके हाथ पकड़कर उन्हें रोक दिया।
ललितपुर-सागर हाईवे स्थित कैलागुआ चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण करने आए मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे को देख श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने एक माला लेकर उन्हें पहनाने लगे जिस पर मंडलायुक्त ने उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए माला राज्यमंत्री के गले में पहना दी। इसी दौरान राज्यमंत्री मंडलायुक्त के पैर छूने के लिए झुके तो उन्होंने राज्यमंत्री के हाथ पकड़ कर उन्हें रोक दिया। यह नजारा देख मौजूद अन्य अफसर हंसने लगे। हालांकि राज्यमंत्री ने यह कहकर माहौल खुशनुमा कर दिया कि संक्रांति के पर्व पर ब्राह्मण होने के नाते वह उनके पैर छू रहे थे। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
मंत्री और मंडलायुक्त का वायरल वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन