{"_id":"6a146d35665221685205bb04","slug":"lalitpur-the-body-of-a-young-woman-was-found-hanging-from-a-saree-in-a-rooftop-shed-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: छत पर बने टपरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव, परिजन नहीं बता सके सुसाइड की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: छत पर बने टपरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव, परिजन नहीं बता सके सुसाइड की वजह
Mon, 25 May 2026 09:10 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 25 May 2026 09:10 PM IST
सार
ग्राम सैदपुर में छत पर खाना बनाने के लिए बने टपरे के अंदर लकड़ी से साड़ी के फंदे पर युवती का शव लटकता हुआ मिला है।
विज्ञापन
युवती ने फांसी लगाकर दी जान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत पर खाना बनाने के लिए बने टपरे के अंदर लकड़ी से साड़ी के फंदे पर 19 वर्षीय राखी निवासी ग्राम सैदपुर कोतवाली सैदपुर का शव सोमवार की सुबह लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया।
मृतका के पिता राजेंद्र उर्फ राजू ने बताया कि सोमवार की सुबह जब उसकी पत्नी रामरती छत पर पहुंची तो यहां खाना बनाने के लिए बने टपरे में लकड़ी से साड़ी के फंदे पर राखी का शव लटका हुआ देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका तीन बहन-एक भाई में छोटी थी। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
पिता ने कहा रविवार को भतीजी का मनाया था जन्मदिन, काफी खुश थी
पिता राजेंद्र उर्फ राजू ने बताया कि रविवार को राखी की छह वर्षीय भतीजी वैष्णवी का जन्मदिन था। इसको लेकर घर के लोगों ने उसका जन्मदिन मनाया था। इसमें में राखी भी शामिल थी और काफी खुश दिखाई दे रही थी। इसके बाद रात भर में ऐसा क्या हुआ कि सोमवार की सुबह उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।