फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Suddenly a snake wrapped itself around the young man's hand...he crushed its hood out of fear

Lalitpur: अचानक युवक के हाथ से लिपट गया सांप...डर के मारे फन को मसला मारने के बाद भी नहीं छोड़ा, बिगड़ गई हालत

Sun, 17 Aug 2025 08:51 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 17 Aug 2025 08:51 PM IST
सार

युवक इस कदर भयभीत हुआ कि उसने हाथों की मुट्ठी से सांप के फन को मसल दिया। लेकिन मारने के बाद भी नहीं छोड़ा और चीखने लगा।

विज्ञापन
Lalitpur: Suddenly a snake wrapped itself around the young man's hand...he crushed its hood out of fear
सांप को हाथ से पकड़े युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

एक युवक के हाथों में सांप लिपट गया। अचानक लिपटे सांप से युवक इस कदर भयभीत हुआ कि उसने हाथों की मुट्ठी से सांप के फन को मसल दिया। लेकिन मारने के बाद भी नहीं छोड़ा और चीखने लगा। उसे लगा कि सांप ने उसको डस लिया है। मौके पर पहुंचे परिजन ने किसी तरह सांप से उसको अलग कर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन



थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम तिसगना में 32 वर्षीय गोविंद पुत्र छन्दू अहिरवार रविवार की दोपहर खेतों के नजदीक बने अपने मकान में बिस्तर समेट रहा था। इसी दौरान बिस्तर में बैठा सांप उसके हाथ में लिपट गया। इससे वह बुरी तरह भयभीत हो गया और डर के मारे उसने सांप के फन को अपने हाथों की मुट्ठी में दवा लिया। और मसलने लगा, जिससे की सांप की मौत हो गई। लेकिन उसके अंदर डर बैठ गया कि उसे सांप ने डस लिया है और वह चिल्लाने लगा। उसकी चीख सुनकर उसकी माँ और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। काफी समझाने पर भी गोविंद ने सांप को नहीं छोड़ा और रोता रहा।
विज्ञापन


लगभग आधा घंटे बाद जब सांप में कोई हरकत नहीं दिखाई दी तब ग्रामीणों ने सांप को हटाया। और सहमे हुये गोविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरान्त उसके शरीर पर सांप के काटने का कोई निशान नहीं पाया गया। डॉ वीरपाल ने बताया कि युवक को सांप ने कहीं नहीं डसा है। भयभीत होने की वजह से उसकी यह हालत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed