Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Student Muskan Rathore became SP for a day, took charge under Mission Shakti

Lalitpur: छात्रा मुस्कान राठौर बनी एक दिन की एसपी, मिशन शक्ति के तहत संभाली कमान

Tue, 23 Sep 2025 03:30 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 23 Sep 2025 03:30 PM IST
सार

कार्यभार संभालते हुए मुस्कान ने महिला सुरक्षा, बालिकाओं की शिक्षा तथा अपराध नियंत्रण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

विज्ञापन
Lalitpur: Student Muskan Rathore became SP for a day, took charge under Mission Shakti
फरियादी से बात करती एक दिन एसपी मुस्कान - फोटो : संवाद

विस्तार

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद की होनहार छात्रा मुस्कान राठौर को एक दिन का पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया। इस अवसर पर मुस्कान राठौर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कुर्सी संभाली और दिनभर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


कार्यभार संभालते हुए उन्होंने महिला सुरक्षा, बालिकाओं की शिक्षा तथा अपराध नियंत्रण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला थानों की भूमिका की जानकारी भी प्राप्त की। एसपी बनीं मुस्कान राठौर ने कहा कि मिशन शक्ति बालिकाओं को आत्मविश्वास देने और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने का एक प्रभावी प्रयास है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें पूरा सहयोग प्रदान किया और कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
विज्ञापन


एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि सरकार द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत होनहार छात्रा मुस्कान को एक दिन का एसपी बनाया गया है। इनके द्वारा आज फरियादियों से बात की गई और उनके प्रार्थना पत्र लिए गए। इस पहल का उद्देश्य बेटियों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed