फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur station will be seen in a new form

Lalitpur News: नए स्वरूप में नजर आएगा ललितपुर स्टेशन

Tue, 22 Oct 2024 03:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur station will be seen in a new form
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झांसी मंडल के 16 रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, इसमें ललितपुर स्टेशन को भी शामिल किया गया है।
यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। हालांकि, अभी स्टेशन पर इस योजना के तहत कराए जाने वाले कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं। धीमी गति से चल रहे कार्यों से यात्रियों को असुविधा हो रही है। अमृत भारत योजना के तहत चयनित स्टेशनों पर वर्तमान सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार संभावित बदलाव भी किए जा रहे हैं।

स्टेशन की दूसरी एंट्री के लिए सिटी प्लानर के अनुसार दूसरी एंट्री और सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, पार्सल (चरणों में) वेटिंग हॉल, प्लेटफार्म, रिटायरिंग रूम, कार्यालयों में फर्नीचर, बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिव्यांगजन सुविधाएं, एलईडी आधारित स्टेशन नाम बोर्ड तथा फसाड लाइटिंग, महिलाओं, दिव्यांगजनों के लिए पर्याप्त शौचालय बनाने की योजना है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अमृत विकास योजना के तहत जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें शीघ्र ही पूर्ण कराते हुए स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed