फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Newly appointed SP assumes charge

ललितपुर: नवागत एसपी ने पदभार किया ग्रहण, शिकायत पर तुरंत कार्रवाई व फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश

Mon, 20 Jul 2026 08:19 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 20 Jul 2026 08:19 PM IST
सार

जनपद में करीब तीन साल तक एसपी के पद पर तैनात रहे मोहम्मद मुश्ताक का स्थानांतरण लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद हो गया है।

विज्ञापन

विस्तार

आईपीएस संजीव वाजपेयी ने शनिवार को जिले के एसपी का पदभार संभाल लिया। इसके बाद पुलिस लाइन में जनपद के सभी थाना, कोतवाली, चौकी प्रभारियाें के साथ बैठक कर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने की बात कही।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेयी ने कहा कि सभी अधिकारी व थाना प्रभारी सरकारी और व्यक्तिगत मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखे। फोन आने पर रिसीव करें। आम लोगों के प्रति शालीन, संवेदनशील रहें और प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मान जनक व्यवहार करें। मीडियाकर्मियों को बताया कि उनका गृह जनपद फतेहगढ़ है। वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी है। मेरठ, अलीगढ़ और आगरा में सीओ रहे। इसके बाद मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, सहारनपुर और बिजनौर में एएसपी रहे। वह वर्तमान में 33 वीं वाहनी पीएसी एटा में सेनानायक पर सेवाएं दे रहे थे। जनपद में करीब तीन साल तक एसपी के पद पर तैनात रहे मोहम्मद मुश्ताक का स्थानांतरण लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद होने के बाद शनिवार की देर शाम को पुलिस लाइन में उनको विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed