{"_id":"6a2eb5ba69395c48b60f0a22","slug":"lalitpur-motorcyclist-dies-in-accident-while-travelling-to-maternal-uncle-s-house-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: मामा के घर जाते समय हादसे में बाइक चालक की मौत, अमरपुर मंडी के समीप हाईवे पर हुआ था घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: मामा के घर जाते समय हादसे में बाइक चालक की मौत, अमरपुर मंडी के समीप हाईवे पर हुआ था घायल
Sun, 14 Jun 2026 07:38 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:38 PM IST
सार
अमरपुर मंडी के पास हाईवे पर बाइक की टक्कर से घायल हुए बाइक चालक 18 वर्षीय सुमित की ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरपुर मंडी के पास हाईवे-44 पर बाइक की टक्कर से घायल हुए बाइक चालक 18 वर्षीय सुमित निवासी ग्राम बरखेरा थाना जाखलौन की शुक्रवार को ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 10 जून को वह अपने मामा के यहां ग्राम चक महरौनी जाते समय दुर्घटना का शिकार हो गया था।
मृतक के बड़े भाई आशीष ने बताया कि 10 जून की शाम को उसका भाई सुमित अपने मामा के यहां ग्राम चक महरौनी बाइक से जा रहा था। कोतवाली सदर के ग्राम अमरपुर मंडी के पास हाईवे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया था। झांसी से ग्वालियर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था और घर से दूध डेयरी का संचालन करता था। काेतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।