{"_id":"65736d96e7345e401f096573","slug":"lalitpur-misdeed-with-an-eight-year-old-third-class-student-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur : तीसरी क्लास की आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार, एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur : तीसरी क्लास की आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार, एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना
Sat, 09 Dec 2023 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:55 AM IST
सार
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने घटनास्थल का मौक़ा मुयायना किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव मे कक्षा 3की छात्रा के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने घटनास्थल का मौक़ा मुयायना किया।
विज्ञापन
थाना बार के एक ग्राम निवासी एक 8 वर्षीय कक्षा 3 की छात्रा को को उसके पड़ोसी युवक ने बहाने से घर बुलाया। यहां आरोपी अपनी भतीजी लगने वाली बालिका को छत पर ले गया और दुष्कर्म किया। बालिका ने जब शोर मचाया तो उसे धमकी दी। बालिका रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने बार पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बालिका को रात को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल पहुचाया। वही बार पुलिस ने आरोपी को गिएफतार कर लिया है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुयायना किया।
विज्ञापन