फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur mahayojna 2031

जीआईएस आधारित होगी ललितपुर महायोजना- 2031

Tue, 15 Jun 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
lalitpur mahayojna 2031
ललितपुर। जीआईएस आधारित ललितपुर की महायोजना- 2031 तैयार की जाएगी। इसका प्रारूप तैयार करने से पहले विभिन्न संस्थाओं से सुझाव व प्रस्ताव प्राप्त किए जाएंगे। ललितपुर महायोजना - 2031 तैयार करने का कार्य कन्सलटेंट आईएसपीईआर द्वारा किया जा रहा हैं। उक्त महायोजना का प्रारूप तैयार किए जाने के पहले विभिन्न संस्थाओं जिनमें शासकीय/अर्धशासकीय विभागों के अधिकारियों तथा विभिन्न गैर शासकीय संस्थाओं, जिनमें आर्कटेक्ट्स/इजीनियर्स एसोसियेशन, जिला अधिवक्ता संघ, जिला व्यापार संघ आदि के प्रतिनिधिओं के साथ वार्ता की जाएगी। इस दौरान उनके प्रस्तावों/सुझावों को प्राप्त किया जाएगा। इस क्रम में प्रस्ताव/सुझाव प्राप्त किए जाने के लिए जिलाधिकारी/अध्यक्ष नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र की अध्यक्षता में बैठक अठारह जून को प्रात: 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई है।
विज्ञापन

इन प्रतिनिधियों को बुलाया
आर्कटेक्ट्स/ इजीनियर्स एसोसियेशन के प्रतिनिधि, औद्योगिक संघ के प्रतिनिधि, जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि, चिकित्सक संघ के प्रतिनिधि, व्यापार/ट्रान्सपोर्ट संगठन के प्रतिनिधि, शिक्षण संस्थान संगठन के प्रतिनिधि व
विज्ञापन

जन प्रतिनिधि शामिल होंगे।
व्यवस्थित हो सकेगा जिले का विकास
महायोजना तैयार होने से जिले का व्यवस्थित विकास हो सकेगा। वर्तमान में कई भवन हरित पट्टी भूमि में तैयार हो रहे हैं। इससे ऐसे क्षेत्रों के भवनों के नक्शा भी स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। शहर के बीचोंबीच बस स्टैंड भी समस्या बना हुआ है। इसके अलावा कोलोनाइजरों की भी मनमानी देखी जा रही है। अनेक कोलोनाइजरों ने बगैर नक्शा पास कराए ही कालोनी काट दी हैं, जिनमें सड़क, नाली और बिजली की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed