फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Lalitpur's wheat reached Assam and South India, five racks sent so far this season

Lalitpur: ललितपुर का गेहूं असम और दक्षिण भारत पहुंचा, इस सीजन में अब तक पांच रैक भेजा, आगे और भेजने की तैयारी

Sun, 26 Apr 2026 12:39 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 26 Apr 2026 12:39 PM IST
सार

व्यापारियों के मुताबिक, प्रशासनिक सहयोग मिलने से इस बार सीजन की शुरुआत में ही रैक लोडिंग शुरू हो गई। यही वजह है कि कम समय में पांच रैक भेजी जा सकीं। आने वाले दो माह में यह संख्या 50 तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
Lalitpur: Lalitpur's wheat reached Assam and South India, five racks sent so far this season
गेहूं की खरीद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जनपद का गेहूं अब दूर-दराज के बाजारों तक पहुंचने लगा है। इस सीजन में अब तक पांच रैक गेहूं असम और दक्षिण भारत के राज्यों को भेजी जा चुकी हैं। वहीं, अगले दो माह में 50 रैक भेजने की तैयारी व्यापारियों ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गल्ला मंडी में इस बार गेहूं की आवक तेज रही है। अब तक 8,733 मीट्रिक टन (87,330 क्विंटल) गेहूं मंडी में पहुंच चुका है और आवक लगातार जारी है। बेहतर उत्पादन के चलते व्यापारियों ने बड़े स्तर पर खरीद शुरू कर दी है, जिसे रेलवे के जरिये अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है। न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन से लोड होकर गेहूं असम (गुवाहाटी) और दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में पहुंच रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार स्थानीय स्तर पर ही किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं, जिससे बाहर भेजने की रफ्तार भी बढ़ी है।
विज्ञापन


पहले एमपी जाता था, अब अन्य राज्यों से बढ़ी मांग
पिछले वर्षों में जनपद का अधिकांश गेहूं मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ चला जाता था, लेकिन इस बार असम और दक्षिण भारत में मांग बढ़ी है। साथ ही, सरकार की ओर से रैक लोडिंग पर कोई रोक नहीं होने और एमएसपी खरीद को लेकर सख्ती न होने से व्यापार को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से बढ़ेगी सप्लाई
व्यापारियों के मुताबिक, प्रशासनिक सहयोग मिलने से इस बार सीजन की शुरुआत में ही रैक लोडिंग शुरू हो गई। यही वजह है कि कम समय में पांच रैक भेजी जा सकीं। आने वाले दो माह में यह संख्या 50 तक पहुंचने की संभावना है।

इस बार शुरुआत से ही रैक लोडिंग शुरू हो गई। अभी तक पांच रैक असम और दक्षिण भारत भेजी जा चुकी हैं। अगले दो माह में 50 रैक भेजने की योजना है। - राजेंद्र कुमार जैन, अध्यक्ष, बुंदेलखंड दाल मिल एसोसिएशन


न्यू टाउन रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम से इस महीने अब तक गेहूं की पांच रैक लोड हुई हैं। अगले महीने भी और रैक लोड होने की संभावना है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed