फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Lakhs of rupees stolen from Hazariya Mahadev temple, police busy investigating CCTV footage

Lalitpur: हजारिया महादेव मंदिर में लाखों की हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Sun, 22 Feb 2026 02:30 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 22 Feb 2026 02:30 PM IST
सार

चोरों ने मंदिर से भगवान के चांदी के मुकुट, आभूषण और दानपेटी में रखी नकदी चुरा ली। सूचना मिलते ही एएसपी कालू सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक जांच टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए।

विज्ञापन
Lalitpur: Lakhs of rupees stolen from Hazariya Mahadev temple, police busy investigating CCTV footage
मौके पर पुलिस जांच करती हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले में सक्रिय चोर अब मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार रात को कस्बा बांसी स्थित प्राचीन हजारिया महादेव मंदिर में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर से भगवान के चांदी के मुकुट, आभूषण और दानपेटी में रखी नकदी चुरा ली। सूचना मिलते ही एएसपी कालू सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक जांच टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए। मंदिर प्रबंधन समिति ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


5 वर्ष पहले हुआ था मंदिर का जीर्णोद्धार
प्राचीन हजारिया महादेव मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार करीब पांच वर्ष पहले हुआ था। मंदिर में हनुमान मंदिर, गणेशजी, माता पार्वती और कार्तिकेय की मूर्तियाँ स्थापित हैं। रामजानकी मंदिर में राम दरबार की स्थापना की गई है। सभी मूर्तियां चांदी के मुकुट से सुसज्जित थीं। माता पार्वती और सीता की मूर्तियों जेवर से सजी थीं। शुक्रवार देर शाम मंदिर के पुजारी अन्नू गंगेले पूजा अर्चना करके मंदिर से चले गए थे।
विज्ञापन


यह सामान हुआ चोरी
शनिवार सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर के दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए पाए। श्री राम जानकी मंदिर की कुंडी काटकर चोरों ने श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता के चांदी के मुकुट, चूड़ा और माता सीता की सोने की नथ, मंगलसूत्र और बेड़ी चोरी कर ली। वहीं, हजारिया महादेव मंदिर में विराजमान गणेशजी, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय के चांदी के मुकुट, चूड़ा और माता पार्वती की सोने की नथ और मंगलसूत्र गायब थे। हनुमान मंदिर से भी हनुमानजी के सिर का चांदी का मुकुट चुरा लिया गया था। इसके अलावा मंदिर के पास स्थित भंडार ग्रह के गेट की कुंडी भी काटी गई थी और वहां रखा राशन भी गायब था। चोरों ने मंदिर के सामने लगी दानपेटी के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चुरा ली। मंदिर के पुजारी अन्नू गंगेले के अनुसार, दानपेटी में करीब 50 हजार रुपये की नकदी थी, जिसे चोरों ने चुराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस घटना के बाद मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु जुट गए थे। सीओ सदर सुनील भारद्वाज, थाना जखौरा पुलिस और एसओजी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed