फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Four prisoners transferred to Jhansi jail, insist on talking to PCO daily

ललितपुर: चार बंदी झांसी जेल स्थानांतरित, प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल की बना रहे थे योजना

Mon, 10 Nov 2025 09:10 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 10 Nov 2025 09:10 AM IST
सार

ललितपुर जेलर रामनरेश गौतम ने बताया कि जेल पीसीओ से रोजाना बात कराने को लेकर यह बंदी अन्य बंदियों को भड़का रहे थे और जेल का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
Lalitpur: Four prisoners transferred to Jhansi jail, insist on talking to PCO daily
जिला कारागार, ललितपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला करागार से हत्या सहित अन्य मामलों में निरुद्ध चल रहे चार बंदियों को रविवार को प्रशासनिक आधार पर झांसी की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। इन बंदियों ने जेल पीसीओ से प्रतिदिन बात कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल करने की योजना बनाई थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


बागपत से चार माह पूर्व प्रशासनिक आधार पर लाकर जिला कारागार में स्थानांतरित किए जान वाले ज्ञानेंद्र ढाका ने जेल से फोन करके बागपत के कृष्णपाल से रंगदारी मांगी थी। डीएम-एसपी के छापा में ज्ञानेंद्र के पास मोबाइल फोन बरामद हुआ था। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले जेलर, डिप्टी जेलर सहित जेल वार्डर को निलंबित कर दिया गया था। जेल से बंदी के द्वारा रंगदारी मांगने और उसके पास मोबाइल फोन बरामद होने से शासन स्तर पर हड़कंप मच गया था। आनन फानन रामनरेश को जेलर के पद पर स्थानांतरित कर यहां भेजा गया।
विज्ञापन


शनिवार को नहीं खाया खाना
शुक्रवार को जेलर रामनरेश ने कार्यभार ग्रहण किया और जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए प्लान बनाकर उन पर अमल शुरू कर दिया था। इसमें उन्होंने बंदियों की सप्ताह में पीसीओ से अपने परिजनों से दो बार बात कराने का निर्देश दिया। जेलर के इस निर्देश पर बंदी आक्रोशित हो गए और पूर्व की भांति प्रतिदिन पीसीओ से अपने परिजनों से बातचीत करने की बात करने लगे। इसको लेकर शनिवार को बंदियों ने खाना भी नहीं लिया था। जेलर को इसकी जानकारी हुई तो वह बंदियों से मिले। उन्होंने बंदियों को बताया कि जेल नियमों के अनुसार सप्ताह में केवल दो बार ही बात कराई जा सकती है। इसके बाद बंदी मान गए और उन्होंने खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या, लूट सहित अन्य मुकदमों में चारों चल रहे हैं निरुद्ध
स्थानांतरित हुए बंदियों में शामिल बड़े राजा ने दो वर्ष पूर्व अपनी प्रेमिका के पति की हत्या कर शव कमरे में बंद कर दिया था। वहीं दूसरा बंदी रणवीर उर्फ भगोले जोकि मध्य प्रदेश के जनपद अशोक नगर क्षेत्र का निवासी है और लूट के मामले में वह जेल में निरुद्ध है। वहीं शिवम तिवारी, सतेंद्र उर्फ सनी राजा भी अन्य मामलों में जेल में निरुद्ध चल रहे हैं।


ललितपुर जेलर रामनरेश गौतम ने बताया कि जेल पीसीओ से रोजाना बात कराने को लेकर यह बंदी अन्य बंदियों को भड़का रहे थे और जेल का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसको लेकर इन बंदियाे को झांसी जेल स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed