फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Fertilizer was taken away by handing over a fake slip to the warehouse in-charge.

ललितपुर: गोदाम प्रभारी को फर्जी पर्ची थमाकर ले गये खाद, मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी

Tue, 21 Oct 2025 10:17 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 21 Oct 2025 10:17 AM IST
सार

गोदाम प्रभारी केहर सिंह ने बताया कि देवेंद्र करमरा पाली स्थित किराने की दुकान से फर्जी पर्ची छपवाकर और फर्जी हस्ताक्षर करके अपनी लेवर को 500 रुपये प्रति व्यक्ति मजदूरी देकर इन लोगों से खाद मंगवाता है।

विज्ञापन
Lalitpur: Fertilizer was taken away by handing over a fake slip to the warehouse in-charge.
खाद। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शहर के झांसी रोड के पास डोंगरा हाउस निवासी अनिल कुमार जैन ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें फर्जी पर्चियों बनाकर खाद ले जाने का आरोप लगाया। पत्र में बताया कि उसका इफको बाजार का गोदाम आरटीओ रोड पर स्थित है। जिस पर कुछ लोग गोदाम प्रभारी को फर्जी पर्ची थमाकर खाद ले गए। मामला पकड़ में आने पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गोदाम प्रभारी केहर सिंह ने बताया कि 16, 17 अक्तूबर को ग्राम बरौदिया राईन निवासी मकुंद सिंह, ग्राम ठगारी निवासी मंगल सिंह, ब्रजभान को डुप्लीकेट पर्चियों के साथ पकड़ा और दुकान की मशीन में इनके अंगूठे व आधार नकल नहीं पाए गए। जब इनसे पूछताछ की तो पता चला कि देवेंद्र करमरा पाली स्थित किराने की दुकान से फर्जी पर्ची छपवाकर और फर्जी हस्ताक्षर करके अपनी लेवर को 500 रुपये प्रति व्यक्ति मजदूरी देकर इन लोगों से खाद मंगवाता है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed