{"_id":"69edb710faae52e213041eba","slug":"lalitpur-cm-yogi-s-visit-is-expected-officials-are-becoming-increasingly-anxious-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: सीएम योगी के दौरे की आहट, अफसरों में बढ़ी बेचैनी, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: सीएम योगी के दौरे की आहट, अफसरों में बढ़ी बेचैनी, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन
Sun, 26 Apr 2026 12:26 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:26 PM IST
सार
सीएम के संभावित दौरे को लेकर सभी विभागों को अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही तैयारियां पूर्ण करने के एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद का निरीक्षण कर सकते हैं, इस संबंध में शासन ने जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है। सीएम के संभावित दौरे को लेकर सभी विभागों को अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही तैयारियां पूर्ण करने के एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाई गई तो अधिकारी तत्काल निपटेंगे। इससे अफसरों में बेचैनी बढ़ गई है।
प्रदेश के जनपदों में विकास कार्यों की हकीकत परखने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री स्तर से सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में अब जनपदों में निरीक्षण, स्थलीय समीक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन पड़ताल की जाएगी। मुख्य सचिव स्तर से जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों में प्रशासनिक, शैक्षणिक, चिकित्सा और विकास कार्यों की बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के मुताबिक मुख्यमंत्री के दौरे में किसी भी समय कलक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय, तहसील, थाने, विकास भवन, नगर निकाय, जेल, विकास प्राधिकरण समेत अन्य सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय पर समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर रहेगा फोकस
जनपद में चल रही प्रमुख निर्माण परियोजनाओं सड़क, पुल, पेयजल, आवास, औद्योगिक क्षेत्र, हवाई अड्डा व बल्क ड्रग फार्मा पार्क, स्टेडियम, बस अड्डे और पर्यटन स्थलों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। कार्यों की गुणवत्ता, समय सीमा और वित्तीय प्रगति की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की भी होगी जांच
इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, परिषदीय स्कूलों समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की संख्या और आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण होगा।
इनका यह है कहना
शासन की ओर से मुख्यमंत्री के जनपद दौरे को लेकर आदेश जारी किया है, इसको लेकर सभी विभागों को अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही तैयारियां पूर्ण करने के एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। -अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।