फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur CM said to the BJP- First stop your brokerage we will improve the officers

सीएम योगी की दो टूक: भाजपा कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, कहा- अपनी दलाली बंद करो, अफसरों को हम सुधार देंगे

Mon, 09 May 2022 04:46 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 09 May 2022 04:46 AM IST
सार

बंद सभागार में करीब आधा घंटे तक चली बैठक में सीएम ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासित होकर काम करने की नसीहत दी। बैठक में पार्टी की एक नेता ने कहा कि अफसरों के भ्रष्टाचार करने से पार्टी की साख खराब हो रही है। जनता से जुड़े विभागों में अफसर जमकर वसूली कर रहे हैं।

विज्ञापन
Lalitpur CM said to the BJP- First stop your brokerage we will improve the officers
परियोजना का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ रविवार को आयोजित बैठक में कुछ नेताओं द्वारा अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले अपनी दलाली बंद करो, अफसरों को तो वह सुधार देंगे।

विज्ञापन


सीएम के तेवर देख एक पल के लिए बैठक में सन्नाटा छा गया। मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी, जिलाध्यक्ष का कोर ग्रुप बनाते हुए कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी शिकायतें कोर ग्रुप के माध्यम से उनके पास भेजें। शिकायतों का निराकरण वह कराएंगे।
विज्ञापन


बंद सभागार में करीब आधा घंटे तक चली बैठक में सीएम ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासित होकर काम करने की नसीहत दी। बैठक में पार्टी की एक नेता ने कहा कि अफसरों के भ्रष्टाचार करने से पार्टी की साख खराब हो रही है। जनता से जुड़े विभागों में अफसर जमकर वसूली कर रहे हैं। इस दौरान जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर भी नेताओं ने सीएम को पीड़ा बताई। वहीं, नगर पालिकाध्यक्ष ने शहर में विकास कार्यों में हो रही दिक्कतों को उठाया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का नौजवान सीमा पर जो तोप को लेकर जाएगा, वह बुंदेलखंड की धरती पर बनी होगी: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का नौजवान सीमा पर जो तोप लेकर जाएगा, वह बुंदेलखंड की धरती पर बने डिफेंस कॉरिडोर की होगी। सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर योजनाएं बना रही है। हर घर जल योजना के तहत दिसंबर माह तक बुंदेलखंड के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। सीएम योगी रविवार को संत मोरारी बापू की रामकथा के समापन पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की धरती भक्ति और शक्ति का संगम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed