फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur club captured the trophy by defeating Jhansi

Lalitpur News: ललितपुर क्लब ने झांसी को हराकर जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

Tue, 28 Jan 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur club captured the trophy by defeating Jhansi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में मुरारीलाल जैन की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ललितपुर व झांसी की टीम के मध्य खेला गया। ललितपुर फ्रेंड्स क्लब ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टॉस जीतकर ललितपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी झांसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 137 रन का लक्ष्य रखा। ललितपुर फ्रेंड्स क्लब ने चार विकेट शेष रहते 138 रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंपायर की भूमिका रोहित मिश्रा व छोटेलाल झा ने निभाई। स्कोरिंग धीरज शर्मा, कमेंट्री पुष्पेंद्र राजा ने की। पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, ज्योति सिंह लोधी, राजेश यादव व लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने विजेता टीम को कप व 51 हजार रुपये और उप विजेता टीम को कप और 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

पांच विकेट लेने पर नाज को जहेश साहू ने मैन ऑफ द मैच दिया। बेहतर प्रदर्शन पर निक्की यादव को मैन ऑफ द सीरीज दी गई। इस दौरान अतिथि महेंद्र सिंह बुंदेला, जगदीश प्रसाद जैन, शैलेंद्र सिंह, अमर विश्वकर्मा, दर्शन यादव, संजय जैन, राहुल यादव, शेलू राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed