फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur-Chanderi railway line will now be directly connected to Rajasthan

Lalitpur News: अब राजस्थान से सीधे जुड़ेगी ललितपुर-चंदेरी रेलवे लाइन

Thu, 15 Jan 2026 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur-Chanderi railway line will now be directly connected to Rajasthan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर-चंदेरी रेलवे लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को सवा साल पहले रेलवे बोर्ड की ओर से मंजूरी मिली थी। अब रेलवे बोर्ड की ओर से इस लाइन का जियोग्राफिकल व लेजर सर्वे पूरा हो गया है। जल्द ही रेल मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा रेल लाइन के एलाइनमेंट, ब्रिज व ग्रेडिएंट आदि का आकलन कर रेलवे लाइन के निर्माण के लिए निरीक्षण किया जाएगा। यह लाइन ललितपुर को चंदेरी, अशोकनगर, गुना, इंदौर व राजस्थान को जोड़ेगी।
इस रेलवे लाइन के बनने से खासतौर पर चंदेरी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और यह रेल मार्ग सीधे कोटा से भी जुड़ जाएगा, जो विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात साबित हो सकेगा। ललितपुर से चंदेरी के रास्ते पिपरई गांव को जोड़ने वाली 80 किलोमीटर रेलवे लाइन के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय ने 26 नवंबर 2024 को फाइनल लोकेशन सर्वे करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर एवं भोपाल रेल मंडल द्वारा निविदा प्रक्रिया के बाद अंतिम सर्वे भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। सर्वे पूरा होने के बाद इसकी डीपीआर बनाकर रेल मंत्रालय को दी जाएगी। इसके बाद बजट स्वीकृति होते ही रेलवे लाइन का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, चंदेरी के रास्ते पिपरई गांव एवं ललितपुर को जोड़ने वाली रेलवे लाइन की डीपीआर फरवरी तक रेलवे मंत्रालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर, चंदेरी व पिपरई को जोड़ने वाली इस नई रेलवे लाइन का फाइनल लोकेश सर्वे बीपीसी कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता द्वारा किया गया है।
ललितपुर, चंदेरी, पिपरई की 80 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन पर सात नए स्टेशन भी प्रस्तावित हैं। इनमें ललितपुर के ग्राम बुढ़वार, मैलार, चुरारी, निदानपुर, चंदेरी, जारसाल और अचलगढ़ स्टेशन होंगे। इस लाइन के बनने से ललितपुर और पिपरई की दूरी भी लगभग 32 किलोमीटर कम हो जाएगी। यात्रियों को बीना से मुंगावली के लंबे रूट से नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed