Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Case filed against 153 for blocking Elite Square by placing dead body; the jam was imposed on Sunday

Lalitpur: शव रखकर इलाइट चौराहा जाम करने पर 153 पर मुकदमा, रविवार को चार घंटे रहा था यातायात बाधित

Tue, 23 Sep 2025 11:21 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 23 Sep 2025 11:21 AM IST
सार

परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए थे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने शव को नहीं उठाने दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से सुनियोजित तरीके से अनैतिक दबाव बनाने के लिए सड़क मार्ग को अवैध तरीके से बाधित कर दिया।

विज्ञापन
Lalitpur: Case filed against 153 for blocking Elite Square by placing dead body; the jam was imposed on Sunday
जाम लगायें पीड़ित परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

एक फाइनेंस कंपनी केस में पुत्र की गिरफ्तारी से आहत पिता के आत्महत्या करने के बाद आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों द्वारा इलाइट चौराहे पर लगाए गए जाम के मामले में 153 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें 53 नामजद व 100 अज्ञात हैं।
विज्ञापन


कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी गल्ला मंडी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि वह रविवार की सुबह क्षेत्र में थे। सूचना मिली कि मोहल्ला रामनगर के रहने वाले लक्ष्मीनारायण राठौर जिन्होंने टीकमगढ़ मध्यप्रदेश में फंदे पर लटककर आत्महत्या की थी उनके परिजन, रिश्तेदार शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट जा रहे हैं।
विज्ञापन


इलाइट चौराहे पर करीब 150 लोगों ने एकत्र होकर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। वह मौके पर पहुंचे, यहां पता चला कि मृतक के शव को टीकमगढ़ से उसके परिजन अपने घर लाकर सुबह अतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे। करीब 153 व्यक्तियों ने बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शव को चौराहे पर रखकर जाम लगवाया है। शहर का आवागमन बाधित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 9.30 बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात बाधित

इससे शहर के चारों तरफ आने जाने वाले वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसकी जानकारी उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और कंट्रोल रूम के माध्यम से उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर कोतवाली पुलिस के अलावा जखौरा, महरौनी, पाली, जाखलौन व पुलिस लाइन का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। जाम लगाए लोगों को मृतक के शव को चौराहे से हटाने व जाम खुलवाने सहित शव का अंतिम संस्कार करने के लिए समझाया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए थे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने शव को नहीं उठाने दिया। सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से सुनियोजित तरीके से अनैतिक दबाव बनाने के लिए सड़क मार्ग को अवैध तरीके से बाधित करते हुए विवाद करना शुरू किया। सड़क मार्ग को बाधित करते हुए आम लोगों के जीवन, स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया एवं सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोपियों के द्वारा सड़क मार्ग को अनावश्यक रूप से सुबह 9.30 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन पर हुआ मुकदमा

सपा के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, सपा नेता अभि जैन खजुरिया, सपा नेता गौरव विश्वकर्मा, कांग्रेसी नेता हरीबाबू शर्मा, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ऋतिक शुक्ला उर्फ मोंटी, कांग्रेसी नेता अंकित यादव, भगत सिंह राठौर, पूर्व पार्षद मुस्तफा, पूर्व पार्षद रोहित राठौर समेत 53 नामजद व 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।



उपनिरीक्षक निलंबित

फाइनेंस घोटाले में दो दिन पूर्व आरोपी शिवम राठौर के पिता लक्ष्मी नारायण राठौर के आत्महत्या करने के बाद कोतवाली सदर में तैनात उपनिरीक्षक कमलेश कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया है। हालांकि उनके निलंबन का कारण उपनिरीक्षक के द्वारा थाने पर आए फरियादियों से उचित बर्ताव न करना, जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करना व शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने को बताते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करना बताया है। इसके साथ विभागीय जांच प्रचलित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed