फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Brother and sister drown in drain, one rescued

Lalitpur: नाला में डूबकर भाई-बहन की मौत, एक को बचाया, मटर की फलियां धोते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

Wed, 31 Dec 2025 09:41 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 31 Dec 2025 09:41 PM IST
सार

तीनों भाई-बहन अपनी दादी के साथ खेत पर गए थे। खेत पर मटर की फलियां तोड़कर उन्हें पास में ही निकले नाला में धोने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दो ने अपना दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Lalitpur: Brother and sister drown in drain, one rescued
भाई-बहन की डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाला में डूबकर भाई-बहन की मौत हो गई है। एक काे सुरक्षित बचा लिया गया है। तीनों अपनी दादी के साथ खेत पर गए थे। मटर की फलियां धोते समय पैर फिसलने से हादसा हाे गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक थाना सौजना इलाके के ग्राम गुढा में 12 वर्षीय दीक्षा, 7 वर्षीय सतेंद्र और 4 वर्षीय सुहानी पुत्री रामकिशन अपनी दादी सुमित्रा के साथ करीब चार बजे जानवरों काे चारा लाने के लिए खेत पर गए थे। यहां तीनों बच्चों ने मटर की फलियां तोड़ी और पास में ही निकले नाले पर धोने के लिए चले गए। फलियां धोते समय उनका पैर फिसल गया और तीनों नाले में गिर गए। वहां से गुजर रहे पुष्पेंद्र और कोमल साहू की नजर पानी के उथल-पुथल पर पड़ी तो उन्होंने आनन-फानन में नाले में कूदकर तीनों को बाहर निकाला और ग्रामीणों की मदद से महरौनी सीएचसी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दीक्षा और सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बताया गया कि जमरार बांध से खेती करने के उद्देश्य से छोटी-छोटी नालियां बनी हुई है। गांव में पेयजल की सप्लाई भी इसी नाले से होती है। जो लगातार बहता रहता है। इसकी गइराई करीब 12 से 15 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed