{"_id":"629b46bfbd5b8a56ac7a1fcb","slug":"lalitpur-bjp-workers-protest-at-sp-office-against-assault-of-nagar-mahamantri","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: नगर महामंत्री को पीटने के विरोध में भाजपाइयों ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: नगर महामंत्री को पीटने के विरोध में भाजपाइयों ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन
Sat, 04 Jun 2022 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 04 Jun 2022 05:19 PM IST
सार
शहर कोतवाल द्वारा की गई मारपीट से क्षुब्ध भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचेऔर शहर कोतवाल व चार सिपाहियों के खिलाफ मूकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
भाजपाई प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर में भाजपा नगर महामंत्री रवि साहू के साथ कोतवाली पुलिस ने उस समय मारपीट कर दी जब वह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर तुवन मंदिर पर दर्शन करने गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि तुवन मंदिर के बाहर जब रवि मौजूद था तभी वहां पर शहर कोतवाल आ गए और रवि के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। शहर कोतवाल द्वारा की गई मारपीट से क्षुब्ध भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचेऔर शहर कोतवाल व चार सिपाहियों के खिलाफ मूकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस व कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पर सीओ सदर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे, राज्यमंत्री मनोहर पंथ के पुत्र नरेश पंथ, दीपक चौबे, महेश श्रीवास्तव, राजेश लिटोरिया, भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, ज़िला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरी राम निरंजन सहित आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे। पुलिस अधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता मामले को सुलझाने में जुटे है।
विज्ञापन