{"_id":"68d3b8b25d97d193cd0bdef0","slug":"lalitpur-bike-rider-woman-killed-two-injured-after-collision-with-truck-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल, इलाज कराकर लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल, इलाज कराकर लौटते समय हुआ हादसा
Wed, 24 Sep 2025 02:54 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:54 PM IST
सार
सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीनों गिरकर घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने माया को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के दौरान सड़क पर पड़ी बाइक
- फोटो : संवाद
विस्तार
ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की गिरकर चोट लगने से मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हो गये है। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
थाना बार के ग्राम गाड़िया निवासी मेहरबान (40) बुधवार की दोपहर ललितपुर से अपनी बुआ माया (50) पत्नी आधार निवासी ग्राम टूडासर और भांजी राजनंदनी (14) निवासी ग्राम उदया की इलाज कराने ललितपुर बाइक से आया था। वहां से वह लोग वापस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गल्ला मंडी के आगे सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनको मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने माया को मृत घोषित कर दिया। जबकि मेहरबान व राजनंदनी को भर्ती कर इलाज जारी है। वही, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन