फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Bike rider killed in truck collision, companion referred to Jhansi in critical condition

Lalitpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर हालत में झांसी रेफर, खिरकापुरा तिराहे के पास हुआ हादसा

Mon, 25 May 2026 09:04 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 25 May 2026 09:04 PM IST
सार

खेत से घर लौट रहे बाइक सवार को खिरकापुरा तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

विज्ञापन
Lalitpur: Bike rider killed in truck collision, companion referred to Jhansi in critical condition
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत।

विस्तार

खेत से घर लौट रहे बाइक सवार को हाईवे-44 पर खिरकापुरा तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टिंकू उर्फ दिनेश (38) निवासी मोहल्ला खिरकापुरा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह टिंकू उर्फ दिनेश अपने साथी जितेंद्र के साथ बाइक से पनारी रोड स्थित सुरईघाट के पास खेत पर गया था। सुबह करीब साढ़े छह बजे दोनों खेत से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे-44 पर खिरकापुरा तिराहे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने टिंकू उर्फ दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed