फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: 125 passengers caught without tickets at the railway station; ₹1.37 lakh in fines collected.

Lalitpur: रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े गए 125 यात्री, 1.37 लाख का जुर्माना वसूला गया

Tue, 23 Jun 2026 08:43 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 23 Jun 2026 08:43 PM IST
सार

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्टेशन एवं ट्रेनों में व्यापक जांच की गई।

विज्ञापन
Lalitpur: 125 passengers caught without tickets at the railway station; ₹1.37 lakh in fines collected.
ललितपुर स्टेशन पर टिकट चेक करता कर्मचारी। - फोटो : स्वयं

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर मंगलवार काे सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 125 यात्री पकड़े गए, जिन पर जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्टेशन एवं ट्रेनों में व्यापक जांच की गई, जिसमें कुल 125 प्रकरण सामने आए। वहीं रेलवे द्वारा इन पकड़े गए यात्रियों से अनियमितताओं के विरुद्ध 1,37,025 रुपये का रेल राजस्व जुर्माने के रूप में वसूल किया गया। विशेष जांच अभियान में टिकट जांच स्टाफ सीटीआई संजय कुमार सोनकर, अभिजीत शुक्ला, नीरज वर्मा एवं अभिषेक जगधारी शामिल रहे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें। बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान चलाए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed