फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   laliteswari devi

ललितेश्वरी देवी के नाम पर ही नगर का नाम पड़ा ललितपुर

Mon, 19 Oct 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
laliteswari devi
मॉं ललितेश्वरी मंदिर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कहा जाता है कि ललितेश्वरी माता का मंदिर काफी प्राचीन है। ऐसी मान्यता है कि लगभग 200 वर्ष पूर्व चबूतरा बनाकर ललितेश्वरी माता की मूर्ति स्थापित की गई। उस समय यहां काफी घना जंगल था तथा लोगों की आवाजाही कम थी। कुछ श्रद्धालु ही दर्शन करने जाते थे। ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले हर भक्तों की मनौती मां पूर्ण करती हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्राचीन धरोहरों के जानकार संतोष शर्मा ने बताया कि ललितपुर के चौबेयाना निवासी गोस्वामी परिवार मंदिर की पूजा करता रहा है। 1969 में यहां काफी बड़ा यज्ञ कराया गया था। उसी समय मंदिर में कांच से सौंदर्यीकरण कराया गया। मंदिर प्रांगण में स्थित कुआं भी प्राचीन है। बाद में श्री हनुमान जी की मूर्ति समेत अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठापना कर मढ़िया बनी। माता ललितेश्वरी की काफी मान्यता है। हजारों भक्तों की मनौती पूर्ण हुई है । देश के दूरदराज इलाकों से भक्तगण यहां आकर माता के दर्शन कर अपने को धन्य महसूस करते हैं। नवरात्रि में तो मंदिर की छटा देखते ही बनती है तथा भक्तों का सैलाब उमर पड़ता है।

मॉं ललितेश्वरी मंदिर में दीप जलाती महिलाएं

मॉं ललितेश्वरी मंदिर में दीप जलाती महिलाएं- फोटो : LALITPUR

मॉं ललितेश्वरी मंदिर में दीप जला कर आरती करती महिलाएं व युवती

मॉं ललितेश्वरी मंदिर में दीप जला कर आरती करती महिलाएं व युवती- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed