{"_id":"6ae64747377cd862b4072cbd","slug":"lakhs-spent-on-canal-cleaning-yet-heaps-of-trash-remain-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-166080-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नहर सफाई पर लाखों खर्च, फिर भी कूड़े का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नहर सफाई पर लाखों खर्च, फिर भी कूड़े का अंबार
Sun, 01 Nov 2026 01:23 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा करकट से पटी नहर - संवाद
- फोटो : ARchive
ललितपुर। रबी फसल की सिंचाई के लिए गोविंद सागर बांध से निकली बाईं नहर का संचालन आज से शुरू हो रहा है। सिंचाई विभाग इसकी तैयारियां कर रहा है लेकिन नहर की मौजूदा स्थिति विभागीय दावों की पोल खोल रही है। शहर के करीब तीन किलोमीटर हिस्से में नहर कूड़े-करकट और गंदगी से पटी पड़ी है।
घरों से निकलने वाला कूड़ा नहर में डाला जा रहा है, वहीं सीवर का गंदा पानी भी इसमें छोड़ा जा रहा है। इससे नहर का स्वरूप पूरी तरह बिगड़ गया है और पानी प्रदूषित हो रहा है। रविवार से नहर में पानी छोड़े जाने की तैयारी है लेकिन शनिवार को मौके पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं दिखी। केवल एक कर्मचारी सफाई का काम करता दिखाई दिया। नहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे हैं। सिंचाई विभाग हर साल नहर की सफाई पर लाखों रुपये खर्च करता है। इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं दिखाई देता है। हर साल सफाई के दावे किए जाते हैं मगर नहर में जमा गंदगी इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
नहर की टूट रही दीवार, कट सकती है सड़क
नहर की तीन स्थानों पर चहारदीवारी टूट गई है। एक स्थान पर सड़क कटने की स्थिति होने पर आनन-फानन में शुक्रवार से दीवार बनाने का काम शुरू कर शनिवार को पूरा भी कर दिया। लेकिन दो स्थानों पर स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
सड़क पर अतिक्रमण
नहर की समस्याएं केवल गंदगी तक सीमित नहीं हैं। मरम्मत के दौरान दीवार को सड़क की ओर अधिक घेरकर बनाया गया, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। अब इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने मरम्मत में सड़क की चौड़ाई कम हो जाने पर चिंता जताई है।
रबी फसल की सिंचाई के लिए नहर का संचालन आज से शुरू होगा। नहर सफाई का काम जारी है। शेष बचा काम एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
शैलेष कुमार,अधिशासी अभियंता, राजघाट निर्माण खंड

कूड़ा करकट से पटी नहर - संवाद- फोटो : ARchive