{"_id":"699a040091e066664309aa89","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-from-hazariya-mahadev-temple-silver-crown-jewellery-and-cash-from-donation-box-missing-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152035-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हजारिया महादेव मंदिर में लाखों की चोरी, चांदी के मुकुट, आभूषण और दानपेटी की नकदी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हजारिया महादेव मंदिर में लाखों की चोरी, चांदी के मुकुट, आभूषण और दानपेटी की नकदी गायब
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर, चोरों की तलाश शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी/ललितपुर। जिले में सक्रिय चोर अब मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार रात को कस्बा बांसी स्थित प्राचीन हजारिया महादेव मंदिर में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर से भगवान के चांदी के मुकुट, आभूषण और दानपेटी में रखी नकदी चुरा ली। सूचना मिलते ही एएसपी कालू सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक जांच टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए। मंदिर प्रबंधन समिति ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
प्राचीन हजारिया महादेव मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार करीब पांच वर्ष पहले हुआ था। मंदिर में हनुमान मंदिर, गणेशजी, माता पार्वती और कार्तिकेय की मूर्तियाँ स्थापित हैं। रामजानकी मंदिर में राम दरबार की स्थापना की गई है। सभी मूर्तियां चांदी के मुकुट से सुसज्जित थीं। माता पार्वती और सीता की मूर्तियों जेवर से सजी थीं। शुक्रवार देर शाम मंदिर के पुजारी अन्नू गंगेले पूजा अर्चना करके मंदिर से चले गए थे। शनिवार सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर के दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए पाए। श्री राम जानकी मंदिर की कुंडी काटकर चोरों ने श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता के चांदी के मुकुट, चूड़ा और माता सीता की सोने की नथ, मंगलसूत्र और बेड़ी चोरी कर ली। वहीं, हजारिया महादेव मंदिर में विराजमान गणेशजी, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय के चांदी के मुकुट, चूड़ा और माता पार्वती की सोने की नथ और मंगलसूत्र गायब थे। हनुमान मंदिर से भी हनुमानजी के सिर का चांदी का मुकुट चुरा लिया गया था।
इसके अलावा मंदिर के पास स्थित भंडार ग्रह के गेट की कुंडी भी काटी गई थी और वहां रखा राशन भी गायब था। चोरों ने मंदिर के सामने लगी दानपेटी के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चुरा ली। मंदिर के पुजारी अन्नू गंगेले के अनुसार, दानपेटी में करीब 50 हजार रुपये की नकदी थी, जिसे चोरों ने चुराया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु जुट गए थे। सीओ सदर सुनील भारद्वाज, थाना जखौरा पुलिस और एसओजी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना
चोरी की इस घटना को मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद किया गया। फुटेज में तीन संदिग्ध चोर रात करीब 2 बजे चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने करीब 35 मिनट तक मंदिर में घुसकर चोरी की। चोरी करने के बाद वे वापस हनुमान मंदिर में घुसे और मंदिर में लगे सीसीटीवी और डीबीआर के तार हटा दिए, जिससे कैमरे काम करना बंद हो गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रामधुन करने वालों से पूछताछ, भक्तों में आक्रोश
चोरी की घटना के बाद पुलिस ने रामधुन यात्रा में शामिल रथ और रथ पर चल रहे सात कार्यकर्ताओं से पूछताछ की। इस पूछताछ से रथ के साथ चल रहे कुछ श्रद्धालुओं ने रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि जहां रामधुन चल रही थी, उस श्रीलाल जी मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगा है, पुलिस को पहले वहां की जांच करनी चाहिए थी, उसके बाद रथ को चौकी लाना चाहिए था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस ने गठित की तीन टीमें
सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें और एसओजी-सर्विलांस को लगाया गया है। जांच जारी है और पुलिस जल्द ही चोरों का पता लगा लेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मंदिरों में चोरी की बढ़ती घटनाएं
यह पहला मौका नहीं है जब मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया हो। पिछले कुछ महीनों में जिले के कई मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें प्रमुख घटनाएं निम्नलिखित हैं:
21 दिसंबर 2024: थाना जाखलौन क्षेत्र स्थित रणछोर धाम मंदिर से दानपात्र चोरी।
24 नवंबर 2025: कस्बा जखौरा स्थित शारदा माता मंदिर से दानपेटी की चोरी।
3 दिसंबर 2025: रेलवे स्टेशन के पास स्थित मंदिर से हनुमान मूर्ति का मुकुट व छत्र चोरी।
31 जनवरी 2026: कस्बा जखौरा स्थित गणेश मंदिर से चांदी के दो छत्र चोरी।
13 फरवरी 2026: कस्बा गिरार के राम जानकी मंदिर से दानपेटी की चोरी।
20 फरवरी 2026: कस्बा बांसी स्थित हजारिया महादेव मंदिर से चांदी के मुकुट, आभूषण और नकदी की चोरी।